580 चरखें भी जल्द ही बुनकरों को देंगे : शर्मा

उदयपुर। राजस्थान खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड जयपुर एवं जिला उद्योग व वाणिज्य केन्द्र उदयपुर के संयुक्त तत्वावधान में टाउन हॉल में आयोजित 17 दिवसीय संभाग स्तरीय खादी ग्रामोद्योग प्रदर्शनी  का समापन सोमवार को हुआ।

समापन समारोह के मुख्य अतिथि राजस्थान खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष एवं राज्य सरकार के कैबिनेट मंत्री बृजकिशोर शर्मा, विशिष्ट अतिथि सदस्य जनजाति विकास विभाग राजस्थान सरकार, अध्यक्ष आदिम जाति सेवा संस्थान जयपुर के लक्ष्मीनारायण पंड्या, जन अभाव अभियोग निराकरण समिति की सदस्य शारदा रोत थी। अध्यक्षता पूर्व सांसद रघुवीर मीणा ने की।
मुख्य अतिथि बृजकिशोर शर्मा ने कहा कि अब खादी का दायरा बढ़ चुका है। बजट में खादी के लिए मुख्यमंत्री गहलोत ने संवेदनशीलता दिखाते हुए राजस्थान में 18 से 19 करोड़ रुपये खादिम एवं बुनकरों के लिए जारी किये है। चार ट्रेनिंग सेंटर और मिले हैं।  उन्होंने कहा कि खादी बोर्ड की पहली मीटिंग में तेलंगाना उद्योग, शुद्ध मसाले, लकड़ी एव स्टिल के फर्नीचर जैसे 17 उद्योगों प्रशिक्षित द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा।

उन्होंने केंद्र सरकार खादी पर छूट का दायरा बढ़ाने और दस्तकारों व हस्तशिल्पियों को राहत प्रदान करने का आग्रह किया। उन्होंने बताया कि 580 चरखें भी जल्द ही बुनकरों को प्रदान किए जाएंगे। खादी में डिजिटल युग शीघ्र प्रारंभ होगा।
इस अवसर पर पण्ड्या ने कहा कि जनता द्वारा खरीदे गये खादी उत्पादों से छोटे-छोटे कामगारों को रोजगार के साथ ही उन्हें आर्थिक संबल भी मिलता है। खादी संस्थाओं से युवाओं को जोड़ने का आह्वान किया ताकि खादी में भी नवाचारों को स्थान मिल सकंे। उन्होंने मेले में खादी पर 50 प्रतिशत की छूट के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया।
पूर्व सांसद रघुवीर सिंह मीणा ने कहा कि सभी के सहयोग एवं आमजन के उत्साह के साथ प्रदर्शनी कामयाब रही। इस अवसर पर उन्होंने खादी के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि खादी हर मौसम की साथी हैं। खादी पर छूट से सभी को लाभ मिलता है। प्रदर्शनी संयोजक गुलाब सिंह गरासिया ने कहा कि प्रदर्शनी ने इस वर्ष लक्ष्य से अधिक 2 करोड़ तीस लाख की बिक्री कर एक कीर्तिमान स्थापित किया है। समापन समारोह में 17 दिनों में सर्वाधिक बिक्री करने वाली संस्थाओं को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर सभी अतिथियों ने मेले का अवलोकन भी किया। कार्यक्रम का संचालन राजेंद्र सेन ने किया।

Related Posts

500 के स्टाम्प पेपर का 715 वसूल रहे, यूसीसीआई की शिकायत

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। उदयपुर चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्री के अध्यक्ष मनीष गलूंडिया ने कलेक्टर (स्टाम्प), उदयपुर को पत्र लिखकर स्टाम्प पेपर की बिक्री में की जा रही…

Union Budget 2026 सीए पल्लवी नाहर-टैक्स कंप्लायंस को बढ़ावा देने का स्पष्ट संकेत

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। उदयपुर के CA पल्लवी नाहर ने कहा कि केंद्रीय बजट 2026 में फ्यूचर एंड ऑप्शंस ट्रेडिंग पर लगने वाला सिक्योरिटीज ट्रांजैक्शन टैक्स (STT) बढ़ा दिया गया…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 367 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 268 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 203 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 184 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 260 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 451 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व