पूनिया ने दो दिन में कन्हैया को मना दिया

Image

जयपुर/उदयपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां के निर्देशानुसार धरियावद के पूर्व प्रधान कन्हैयालाल मीणा को भाजपा प्रदेश मंत्री पद पर नियुक्त किया गया है।

भाजपा प्रदेश मुख्य प्रवक्ता रामलाल शर्मा ने बताया कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां द्वारा कन्हैयालाल मीणा को प्रदेश मंत्री पद पर नियुक्त करने से धरियावद सहित आदिवासी क्षेत्र में पार्टी को मजबूती मिलेगी, जिससे आदिवासी क्षेत्र के युवा वर्ग सहित सभी लोग भाजपा की मजबूती में एकजुटता से जुटेंगे, इससे विधानसभा चुनाव 2023 में भी पार्टी को बड़ी मजबूती मिलेगी।

रामलाल शर्मा ने बताया कि, धरियावद से भाजपा प्रत्याशी खेतसिंह मीणा के समर्थन में कन्हैयालाल मीणा पूरी मजबूती के साथ चुनाव प्रचार में जुटेंगे और धरियावाद व वल्लभनगर दोनों सीटों पर भाजपा जनता के आशीर्वाद व कार्यकर्ताओं के परिश्रम से बड़ी हासिल करेगी।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां का दो दिवसीय मेवाड़ दौरा रणनीतिक तौर पर सफल रहा। डॉ. पूनियां लगातार दो दिन मेवाड़ दौरे पर रहे, जहां उन्होंने वल्लभनगर व धरियावद में उपचुनाव नामांकन कार्यकर्ता सम्मेलनों को संबोधित करने के बाद माता त्रिपुरा सुंदरी, सांवलिया सेठजी के दर्शन किए और लगातार रणनीति बनाने में जुटे रहे, जिसमें वह कन्हैयालाल मीणा को मनाने में सफल रहे।

डॉ. पूनियां ने लगातार दो दिन उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़, प्रदेश महामंत्री सुशील कटारा, विधायक चंद्रभान आक्या, सांसद अर्जुन मीणा, विधायक अमृत मीणा, उप जिला प्रमुख पुष्कर तेली, पूर्व विधायक नानालाल अहारी, कन्हैया लाल मीणा के सहयोगियों व रणनीतिकारों सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ मंत्रणा कर पूर्व विधायक स्व. गौतम मीणा के बेटे कन्हैया लाल मीणा को मनाने में सफल रहे, जिससे पूरे मेवाड़ व आदिवासी क्षेत्र में भाजपा को लेकर सकारात्मक संदेश गया है।

डॉ. पूनियां की मेवाड़ दौरे पर उदयपुर के रण निवास में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के वंशज युवराज लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ के साथ शिष्टाचार भेंट भी हुई, इस दौरान राजस्थान में कोविड-19 के बाद पर्यटन की संभावनाओं पर विचार विमर्श किया गया।

Related Posts

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। वाणिज्य एवं प्रबंधन अध्ययन महाविद्यालय, मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय में प्रथम प्रो. विजय श्रीमाली स्मृति व्याख्यान 2026 का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के…

कांग्रेस छोड़ प्रधान सहित 101 कार्यकर्ता भाजपा में आए, कांग्रेस-हमे कोई नुक़सान नहीं

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। पंचायती राज चुनावों से पहले गोगुंदा विधानसभा की सायरा पंचायत समिति में कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा है ।जिलाध्यक्ष उदयपुर देहात पुष्कर तेली ने यहां…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 278 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 171 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 138 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 117 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 170 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 360 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व