चांदीपुरा वायरस : सीएमएचओ ने किया हाई अलर्ट क्षेत्र का दौरा

उदयपुर। जिले में चांदीपुरा वायरस से बचाव व सुरक्षा के लिए चिकित्सा विभाग सतर्क है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ शंकर एच बामनिया ने चांदीपुरा वायरस के हाई अलर्ट क्षेत्र के रूप में घोषित गुजरात सीमा से सटे खेरवाड़ा और नयागांव क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने चिकित्सा संस्थानों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
गुजरात में चांदीपुरा वायरस से बच्चों की मृत्यु के मामले सामने आने के बाद गुजरात सीमा से लगे उदयपुर के खेरवाड़ा और नयागांव क्षेत्र को हाई एलर्ट क्षेत्र घोषित किया गया है। खेरवाड़ा और नयागांव क्षेत्र के दो बच्चों में चांदीपुर वायरस पाये जाने की सम्भावना जताई जा रही थी जिसमें एक बच्चे की मृत्यु भी हो गई थी। राजस्थान के बच्चे की ब्लड की जांच रिपोर्ट में यह वायरस नहीं पाया गया। फिर भी एहतियातन गुजरात से लगे खेरवाड़ा और नयागांव क्षेत्र के गांव में अलर्ट जारी किया गया है। गुरूवार को सीएमएचओ डॉ बामनिया ने इन क्षेत्रों का दौरा किया और बिखरी हुई आबादी में स्वास्थ्य कार्यकर्ताआ द्वारा जारी एंटीएडल्ट, एंटी लार्वल, सोर्स रिडक्शन के लिए टेमीफ़ोस, एमएलओ की गतिविधियों को देखा। डॉ बामनिया के साथ खेरवाड़ा बीसीएमओ डॉ अरुण मीणा, नयागांव बीसीएमओ डॉ निकुंज कलासुआ, संबंधित सेक्टर इंचार्ज अन्य स्टॉफ साथ में थे।
घर-घर जाकर लोगों से लिया फीडबैक
डॉ बामनिया नयागांव के पाटिया सेक्टर क रेटडा गांव पहुंचे और घर-घर जाकर लोगों से मुलाकात की। चिकित्सा विभाग द्वारा जारी गतिविधियों का आकलन किया। एएनएम और आशा सहयोगिनियों से एंटी लार्वा और सोर्स रिडक्शन की जानकारी ली। उन जगहों पर जाकर देखा जहां एमएलओ और टेमीफोस का छिड़काव किया गया। सभी को निर्देश दिए कि किसी भी स्वास्थ्य कर्मचारी को अवकाश नहीं दें। सभी हेडक्वार्टर पर रहे। सभी रोगियों के रक्त की स्लाइड बनायें और सम्भावित वायरस के लक्षण मिलने पर तुरंत उच्च अधिकारियों को सूचित करें।
लैब टेक्नीशियन को वापस लगाया
सीएचसी ऋषभदेव का आकस्मिक निरीक्षण के दौरान पोस्ट नेटल वार्ड को देखा। प्रसूताओं को कलेवा के तहत भोजन उपलब्ध की जानकारी एवं नवजात के लगने वाले वैक्सीन के बर्थडोज़ के बारे में जानकारी लेकर समय पर वैक्सीन लगाने के निर्देश दिये। स्थायी लैब टेक्निशियन के अन्यत्र पदस्थापन से कार्य प्रभावित होने की जानकारी मिलने पर पूर्व में पदस्थापित लैब टेक्निशियन को पुनः लगाया गया। आरएमआरएस की बैठक जल्द करने के निर्देश दिये। सीएचसी खेरवाड़ा के आकस्मिक निरीक्षण में संस्थागत प्रसव बढ़ाने, एनसीडी कार्य करने एवं ईकेवाईसी के तहत आयुष्मान चिरजीवी कार्ड बनाने के निर्देश दिए।

Related Posts

ट्रैफिक जाम से जूझता उदयपुर, पर्यटन पर गहराता संकट

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। उदयपुर शहर में लगातार बढ़ती ट्रैफिक समस्या अब विकराल रूप लेती जा रही है। त्योहारों, विवाह समारोहों और पर्यटन के पीक सीजन में लगभग पूरा…

उदयपुर मार्बल एसोसिएशन के अध्यक्ष गजेंद्र सामर ने किया बजट का स्वागत

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)।  उदयपुर मार्बल एसोसिएशन के अध्यक्ष गजेंद्र सामर ने बजट को लेकर कहा ये बजट राजस्थान के आर्थिक एवं औद्योगिक विकास के सृजन का बजट है।…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 414 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 307 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 253 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 225 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 316 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 492 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व