राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया ने चंडीगढ़ में किया जैन कैलेंडर का लोकार्पण

उदयपुर, चंडीगढ़। श्रमण संस्कृति के गौरव, आध्यात्मिक चेतना और कालबोध की वैज्ञानिक परंपरा को समर्पित ‘गुरु पुष्कर–देवेंद्र जैन कैलेंडर 2026’ का भव्य लोकार्पण रविवार को चंडीगढ़ स्थित राजभवन (लोक भवन) में अत्यंत गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।

इस विशिष्ट जैन कैलेंडर का प्रकाशन श्री तारक गुरु जैन ग्रंथालय, उदयपुर द्वारा किया गया है, जिसका लोकार्पण श्रमण संघीय सलाहकार पूज्य दिनेश मुनि महाराज, पूज्य डॉ. द्वीपेंद्र मुनि महाराज एवं पूज्य डॉ. पुष्पेंद्र मुनि महाराज के सान्निध्य में पंजाब के राज्यपाल चंडीगढ़ प्रशासक श्री गुलाब चंद कटारिया ने अपने कर-कमलों द्वारा किया।

राज्यपाल श्री गुलाब चंद कटारिया ने श्री तारक गुरु जैन ग्रंथालय के इस प्रयास की मुक्त कंठ से प्रशंसा करते हुए कहा “ऐसे प्रकाशन केवल धार्मिक उपयोग तक सीमित नहीं रहते, बल्कि नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति, परंपरा और नैतिक मूल्यों से जोड़ने का कार्य करते हैं। उपाध्याय पुष्कर मुनि और आचार्य देवेंद्र मुनि जी के आदर्शों को जन-जन तक पहुँचाने की यह पहल अत्यंत सराहनीय है। उन्होंने कहा कि संस्कृति, संस्कार और समय-चेतना—इन तीनों का संतुलन ही समाज को सुदृढ़ बनाता है।

इस अवसर पर सलाहकार दिनेश मुनि ने कहा कि काल की शुद्ध गणना, संयमित जीवन और पर्वों का अनुशासित पालन ही जैन जीवनशैली की आत्मा है, और यह कैलेंडर उसी अनुशासन का सशक्त माध्यम है।

समारोह में डॉ. द्वीपेंद्र मुनि महाराज ने कैलेंडर की विशेषताओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह प्रकाशन केवल तिथियों का संकलन नहीं, बल्कि जैन श्रावक-श्राविकाओं के लिए एक संपूर्ण धार्मिक, सांस्कृतिक और वैज्ञानिक मार्गदर्शिका है। कैलेंडर में भगवान महावीर निर्वाण संवत, विक्रम संवत, शक संवत आदि के साथ ही दैनिक तिथि, जैन पंचकल्याणक पर्व, श्रमण संघ पर्व, लौकिक एवं राष्ट्रीय पर्व की तिथियों आदि की जानकारी है। पाक्षिक पक्खी पर्व, पच्चखान मार्गदर्शिका सहित विभिन्न जानकारी समाहित है।

इस अवसर पर शिवकुमार बागरेचा, मुकेश सांड (जैन) सहित अनेक गणमान्य अतिथि, श्रावक-श्राविकाएँ एवं सामाजिक प्रतिनिधि उपस्थित रहे। सभी ने इस उपयोगी, तथ्यपरक और आध्यात्मिक दृष्टि से समृद्ध कैलेंडर के प्रकाशन पर हर्ष व्यक्त किया तथा इसे समाज के लिए मार्गदर्शक प्रकाशस्तंभ बताया।

Related Posts

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। वाणिज्य एवं प्रबंधन अध्ययन महाविद्यालय, मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय में प्रथम प्रो. विजय श्रीमाली स्मृति व्याख्यान 2026 का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के…

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। उदयपुर जिले के बच्चों के लिए आयोजित होने जा रहा ‘जयपुर बाल महोत्सव’ प्रेरणा और नवाचार का विशेष मंच बनकर सामने आया है। इस महोत्सव…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 224 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 143 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 109 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 88 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 143 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 329 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व