Gujarat Election 2022 Live : गुजरात के पहले चरण में 62.89℅ वोट पड़े, देखे तस्वीरें

अहमदाबाद। Gujarat Election Phase 1 Voting LIVE गुजरात विधानसभा चुनाव के पहले चरण में गुरुवार को सुबह से मतदान में उत्साह देखने को मिला। साथ ही मतदाताओं के वोट देने जाने से लेकर आने तक समर्थक उनके आगे-पीछे देखे गए। पहले चरण में 62.89 फीसदी लोगों ने मतदान किया। यह आंकड़ा 2017 में हुए चुनाव से 5.49% कम रहा

शाम 5 बजे तक पहले चरण में करीब 59 फीसदी से ज्यादा लोगों ने मतदान किया। अंतिम समय मतदान केन्द्रों के अंदर जो चले गए वे वोट कर रहे थे। अब निर्वाचन विभाग सभी डाटा कम्पाइल होने के बाद मतदान का फाइनल आंकड़ा जारी होगा।

दोपहर के 3 बजे तक 48.29% मतदान हो चुका है। निर्वाचन विभाग के अनुसार प्रदेश में सबसे ज्यादा तापी में 64.27 प्रतिशत तो सबसे कम जामनगर में 42.26 प्रतिशत लोगों ने मतदान किया।

  • दोपहर 2 बजे तक गुजरात गुजरात के विधानसभा क्षेत्रों में करीब 40% मतदान हो चुका।
  • क्रिकेटर रवींद्र जडेजा ने जामनगर में किया मतदान

Gujarat Election 2022 Live प्रदेश में पहले फेज में 89 विधानसभा सीटों पर मतदान हो रहा है। दोपहर 1 बजे तक हुई 29% वोटिंग हो गई।

इससे पहले सवेरे 11 बजे तक 19 प्रतिशत मतदान हुआ था। सर्दी का असर भी दिखने को मिला। प्रदेश में उस समय तक तापी में सबसे ज्यादा 26.47 प्रतिशत और देवभूमी द्वारका में सबसे कम 15.86 प्रतिशत मतदान हुआ। प्रदेश के 19 जिलों की इन 89 सीटों पर 788 उम्मीदवार मैदान में हैं।

पहले फेज में दो करोड़ से ज्यादा वोटर अपने मत का इस्तेमाल करेंगे। पहले फेज की कुल 89 सीटों में से भाजपा के पास सबसे ज्यादा 58, कांग्रेस के पास 26 और BTP के पास दो, NCP के पास एक सीट है।

Related Posts

ट्रैफिक जाम से जूझता उदयपुर, पर्यटन पर गहराता संकट

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। उदयपुर शहर में लगातार बढ़ती ट्रैफिक समस्या अब विकराल रूप लेती जा रही है। त्योहारों, विवाह समारोहों और पर्यटन के पीक सीजन में लगभग पूरा…

उदयपुर मार्बल एसोसिएशन के अध्यक्ष गजेंद्र सामर ने किया बजट का स्वागत

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)।  उदयपुर मार्बल एसोसिएशन के अध्यक्ष गजेंद्र सामर ने बजट को लेकर कहा ये बजट राजस्थान के आर्थिक एवं औद्योगिक विकास के सृजन का बजट है।…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 285 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 177 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 144 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 123 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 176 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 363 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व