28 वर्षीय कंप्यूटर इंजीनियर वर्षा को आचार्य रामेश 4 दिसम्बर को दीक्षा प्रदान करेंगे

उदयपुर। श्री अखिल भारतवर्षीय साधुमार्गी जैन संघ के आचार्य श्री रामेश 28 वर्षीय कम्प्यूटर इंजीनियर वर्षा भंडारी को आचार्य रामेश 4 को दीक्षा प्रदान करेंगे। महाराष्ट्र की वर्षा भण्डारी की जैन भागवती दीक्षा पूर्व मे 27 सितम्बर को आचार्य श्री रामेश ने स्वीकृत की थी परन्तु यह दीक्षा का आयोजन कहां होगा वह स्थान की घोषणा होना शेष था।

वर्षा भंडारी


8 नवम्बर को चातुर्मास सम्पन्न होने के साथ ही आचार्य श्री रामेश ने वर्षा भण्डारी की दीक्षा उदयपुर क्षेत्र मे ही होने की घोषणा की। इसके बाद आचार्य श्री रामेश अपनी मौन साधना के लिए नानेश ध्यान केन्द्र सुन्दरवास विराज रहे थे जहां अपनी मौन साधना के दिनों के बाद आपने दीक्षा के लिए उदयपुर के नवरत्न क्षेत्र की घोषणा की।

खास बातें अब तक की

  • आचार्यश्री रामेश के सान्निध्य मे वर्ष 2022 मे कुल 16 दीक्षा हो चुकि है जिसमे से 10 दीक्षा उदयपुर आगमन के बाद हुई है।
  • फरवरी 2019 मे भी आचार्य श्री रामेश उदयपुर आगमन हुआ था तब एक साथ 6 मुमुक्षुओं को दीक्षा प्रदान की थी।
  • वर्ष 2022 का चातुर्मास (राम महोत्सव) उदयपुर के सेक्टर 4 क्षेत्र मे हुआ था। जहां आध्यात्मिक इतिहास कायम करते हुए अपूर्व धर्म आराधना हुई । जिसमें 10 दीक्षा, 87 मासक्षमण, 352 केश लोच, पर्युषण पर्व पर सवा करोड नवकार महामंत्र जाप, 1500 से अधिक एकाशना एक साथ, 1100 से आधिक आयम्बिल एक साथ के साथ अनेक धर्म आयोजन हुए।

जानिए इंजीनियर वर्षा के बारे में
वर्षा भण्डारी महाराष्ट्र के धुलिया के शिरुढ शहर से है तथा आपकी एक बहन पूर्व मे आचार्यश्री रामेश के सान्निध्य मे दीक्षा ग्रहण कर चुकी हैं। व्यावहारिक शिक्षा कम्प्यूटर इंजीनियर के साथ ही वे धार्मिक शिक्षा – पुच्छिंसुणं, श्रीमद् दशवैकालिक सूत्र, श्रीमद् सुखविपाक सूत्र, श्रीमद् उत्तराध्ययन सूत्र के 17 अध्ययन, श्रीमद् आवश्यक सूत्र, थोकड़े- 25 बोल, 67 बोल, लघुदण्डक, गति- आगति, जीवधड़ा, 5 समिति 3 गुप्ति, प्रज्ञापना सूत्र के कुछ थोकड़े, कर्मप्रज्ञप्ति आदि प्राप्त कर रखा है। करीब डेढ़ वर्ष के वैराग्य काल के साथ अब 4 दिसम्बर 2022 को दीक्षा होगी।

दीक्षा कार्यक्रम

3 दिसम्बर 2022
ओगाबंधाई एवं केसर छंटाई – प्रवचन पश्चात – प्रवचन स्थल के पास,
(स्थान – ग्रेस क्रिस्टल अपार्टमेंट, ज्ञानगढ़ के पास, न्यू नवरत्न काम्प्लेक्स, भुवाना), अभिनंदन समारोह दोपहर 1:30 बजे से
प्रवचन स्थल के पास, महिला चौबीसी- रात्रि 7:00 बजे प्रवचन स्थल के पास।

4 दिसम्बर 2022

मुंडन – प्रातः 8:00 बजे से प्रवचन स्थल के पास, महानिष्क्रमण यात्रा – मुंडन पश्चात, प्रवचन – प्रातः 09:00 बजे से, दीक्षा विधि प्रातः 11:15 से

Related Posts

उदयपुर में प्रकाश कोठारी का ‘खेला’, ओसवाल सभा में सबके सब जीते, टीम संजय भंडारी हारी

उदयपुर (अमोलक न्यूज़ Andolan News)। ओसवाल सभा उदयपुर के चुनाव में रविवार लेट नाइट अध्यक्ष पद के चुनाव परिणाम घोषित किए गए। इसमें प्रकाश कोठारी के ​​के सिर पर फिर…

संथारा साधिका नानी बाई की डोलयात्रा में उमड़े हजारों श्रावक-श्राविकाएं

उदयपुर (अमोलक न्यूज़ Andolan News)।शहर के सुभाष नगर में संथारा साधक नानी बाई नंदावत का आज उदयपुर में डोल यात्रा निकली। संथारा साधिका का एक दिन पहले उदयपुर में देवलोकगमन…

You Missed

विनस प्रीमियर लीग में रॉयल्स क्लब रहा विजेता

  • January 20, 2026
  • 4 views
विनस प्रीमियर लीग में रॉयल्स क्लब रहा विजेता

उदयपुर में प्रकाश कोठारी का ‘खेला’, ओसवाल सभा में सबके सब जीते, टीम संजय भंडारी हारी

  • January 19, 2026
  • 103 views
उदयपुर में प्रकाश कोठारी का ‘खेला’, ओसवाल सभा में सबके सब जीते, टीम संजय भंडारी हारी

उत्तम स्वामी महाराज बोले हर हिन्दू घर से निकलने से पहले लगाए तिलक

  • January 19, 2026
  • 16 views
उत्तम स्वामी महाराज बोले हर हिन्दू घर से निकलने से पहले लगाए तिलक

राजस्थान में रिटायर्ड टीचर और पति डिजिटल अरेस्ट, 71 लाख ठगे

  • January 18, 2026
  • 34 views
राजस्थान में रिटायर्ड टीचर और पति डिजिटल अरेस्ट, 71 लाख ठगे

महावीर इंटरनेशनल दक्ष उदयपुर का शपथ ग्रहण समारोह

  • January 18, 2026
  • 80 views
महावीर इंटरनेशनल दक्ष उदयपुर का शपथ ग्रहण समारोह

गजपाल सिंह राठौड़ – SIR को लेकर कांग्रेस में हताशा और निराशा

  • January 18, 2026
  • 26 views
गजपाल सिंह राठौड़ – SIR को लेकर कांग्रेस में हताशा और निराशा