मुख स्वच्छता दिवस पर इंटर स्कूल पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन

उदयपुर। पेसिफिक दंत महाविद्यालय एवं चिकित्सालय के जन स्वास्थ्य दंत चिकित्सा विभाग द्वारा गुरूवार को मुख स्वच्छता दिवस के उपलक्ष्य में देबारी, एवं आसपास के स्कूलों के विद्यार्थियों के लिए “मुख स्वच्छता” थीम पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

इसमें 62 छात्र छात्राओं ने हिस्सा लिया। पायनियर पब्लिक स्कूल के अनाया साहू एवं रिद्वि आमेटा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान पर पायनियर एवं माउंट व्यू स्कूल के प्रतिभा कंवर एवं नलिनी सिंह रहे। तृतीय स्थान पर ज्ञान चेतना एवं विवेकानंद ग्लोरियस स्कूल के मधु गायरी एवं लीना कंवर रहे।

इसके अतिरिक्त डेन्टल कॉलेज के विद्यार्थियों के लिए ओरल हाइजीन स्किट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें डेन्टल छात्र छात्राओं ने विभिन्न प्रस्तुतिया दी। डेन्टल चिकित्सालय में आने वाले मरीजों को मुख स्वच्छता की देखरेख के बारे में पेम्पलेट, विडियों से जागरूक किया एवं सही विधि से ब्रश करना सिखाया गया।
इस अवसर पर प्रिंसिपल डॉ. भगवानदास राय, डॉ. मोहितपाल सिंह, डॉ. कैलाश असावा, डॉ. मृदुला टॉक एवं अन्य दंत चिकित्सक सहित सभी विद्यार्थी मौजूद रहे।

Related Posts

उदयपुर में प्रकाश कोठारी का ‘खेला’, ओसवाल सभा में सबके सब जीते, टीम संजय भंडारी हारी

उदयपुर (अमोलक न्यूज़ Andolan News)। ओसवाल सभा उदयपुर के चुनाव में रविवार लेट नाइट अध्यक्ष पद के चुनाव परिणाम घोषित किए गए। इसमें प्रकाश कोठारी के ​​के सिर पर फिर…

संथारा साधिका नानी बाई की डोलयात्रा में उमड़े हजारों श्रावक-श्राविकाएं

उदयपुर (अमोलक न्यूज़ Andolan News)।शहर के सुभाष नगर में संथारा साधक नानी बाई नंदावत का आज उदयपुर में डोल यात्रा निकली। संथारा साधिका का एक दिन पहले उदयपुर में देवलोकगमन…

You Missed

विनस प्रीमियर लीग में रॉयल्स क्लब रहा विजेता

  • January 20, 2026
  • 4 views
विनस प्रीमियर लीग में रॉयल्स क्लब रहा विजेता

उदयपुर में प्रकाश कोठारी का ‘खेला’, ओसवाल सभा में सबके सब जीते, टीम संजय भंडारी हारी

  • January 19, 2026
  • 103 views
उदयपुर में प्रकाश कोठारी का ‘खेला’, ओसवाल सभा में सबके सब जीते, टीम संजय भंडारी हारी

उत्तम स्वामी महाराज बोले हर हिन्दू घर से निकलने से पहले लगाए तिलक

  • January 19, 2026
  • 16 views
उत्तम स्वामी महाराज बोले हर हिन्दू घर से निकलने से पहले लगाए तिलक

राजस्थान में रिटायर्ड टीचर और पति डिजिटल अरेस्ट, 71 लाख ठगे

  • January 18, 2026
  • 34 views
राजस्थान में रिटायर्ड टीचर और पति डिजिटल अरेस्ट, 71 लाख ठगे

महावीर इंटरनेशनल दक्ष उदयपुर का शपथ ग्रहण समारोह

  • January 18, 2026
  • 79 views
महावीर इंटरनेशनल दक्ष उदयपुर का शपथ ग्रहण समारोह

गजपाल सिंह राठौड़ – SIR को लेकर कांग्रेस में हताशा और निराशा

  • January 18, 2026
  • 26 views
गजपाल सिंह राठौड़ – SIR को लेकर कांग्रेस में हताशा और निराशा