ग्राम विकास अधिकारी सीधी भर्ती परीक्षा : पात्रता जांच एवं दस्तावेज का सत्यापन प्रारम्भ

जयपुर। राजस्थान अधीनस्थ कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा ग्राम विकास अधिकारी सीधी भर्ती परीक्षा 2021 में अस्थायी रूप से चयनित अभ्यर्थियों की पात्रता की प्राथमिक जांच एवं दस्तावेजों के सत्यापन का कार्य मंगलवार को जवाहरलाल नेहरू मार्ग स्थित इंदिरा गांधी पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास संस्थान में प्रारम्भ हुआ।

 पंचायती राज विभाग के शासन सचिव श्री नवीन जैन ने संस्थान पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया एवं आवश्यक निर्देश प्रदान किए। उन्होंने अभ्यर्थियों से बात कर उनकी शंकाओं का समाधान भी किया। दस्तावेज सत्यापन एवं पात्रता जांच के लिए आने वाले अभ्यर्थियों को नियमानुसार दो प्रतियों में आवेदन पत्र मय दस्तावेजों के अलग-अलग धागे से बांधकर लाने होंगे। इन दोनों प्रतियों के ऊपर स्वयं की एसएसओ आईडी के माध्यम से ऑनलाइन भरा गया फार्म भी लगाया जाना आवश्यक है।

 अभ्यर्थी का ई.डब्ल्यू,एस एवं ओबीसी का प्रमाणपत्र आवेदन की अंतिम तिथि 9 अक्टूबर 2021 से पहले का होना चाहिए। शपथ पत्र के आधार पर अधिकतम तीन वर्ष पूर्व का भी मान्य होगा। श्रेणी के अनुसार फीस जमा नहीं होने की स्थिति में शेष राशि का पोस्टल ऑर्डर भी संलग्न कर लाना आवश्यक है।

 राजस्थान अधीनस्थ कर्मचारी चयन बोर्ड के विशेषाधिकारी श्री सऊद अख्तर एवं सलाहकार श्री रघुवीर सिंह भी इस मौके पर उपस्थित थे जिन्होंने प्रमाणपत्रों, फीस राशि एवम आवेदन के सम्बन्ध में उपरोक्तानुसार एवं अन्य अपरिहार्यताओं की सुस्पष्ट जानकारी अभ्यर्थियों को प्रदान की। संस्थान में अभ्यर्थियों की पात्रता जांच एवं दस्तावेज सत्यापन के लिए माकूल व्यवस्थाएं की गई हैं। उन्हें उपस्थिति पर टोकन प्रदान कर दस्तावेज सत्यापन के लिए क्रमानुसार प्रवेश दिया जा रहा है। सहायता के लिए हैल्पडेस्क भी स्थापित की गई है।

Related Posts

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। वाणिज्य एवं प्रबंधन अध्ययन महाविद्यालय, मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय में प्रथम प्रो. विजय श्रीमाली स्मृति व्याख्यान 2026 का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के…

कांग्रेस छोड़ प्रधान सहित 101 कार्यकर्ता भाजपा में आए, कांग्रेस-हमे कोई नुक़सान नहीं

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। पंचायती राज चुनावों से पहले गोगुंदा विधानसभा की सायरा पंचायत समिति में कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा है ।जिलाध्यक्ष उदयपुर देहात पुष्कर तेली ने यहां…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 306 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 202 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 159 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 142 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 195 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 389 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व