लेकसिटी प्रेस क्लब में जीते कपिल श्रीमाली, श्रीमाली को 116 तो प्रतिद्वंदी कुमावत को मिले 8 वोट

उदयपुर। कोरोनाकाल के चलते करीब चार साल बाद उदयपुर में हुए लेकसिटी प्रेस क्लब lake city press club udaipur के चुनाव में कपिल श्रीमाली ने अध्यक्ष पद पर जीते।

दस अप्रैल रविवार की सुबह शुरू हुई चुनाव प्रक्रिया के तहत अध्यक्ष पद के लिए कपिल श्रीमाली व संदीप कुमावत ने चुनाव अधिकारी एडवोकेट अरुण व्यास के समक्ष नामांकन प्रस्तुत किया। नामांकन प्रक्रिया के बाद दोपहर 12 से 2 बजे तक प्रेस क्लब अध्यक्ष पद के लिए मतदान शुरू हुआ। मतदान के लिए पात्र 160 लेकसिटी प्रेस क्लब के सदस्यों में से 122 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। दोपहर 2 बजे मतदान समाप्त होने के बाद मतगणना हुई।

कुल पड़े 122 वोटों में से 114 मत कपिल श्रीमाली को मिले। संदीप कुमावत को 08 मत मिले। चुनाव अधिकारी ने कपिल श्रीमाली को अध्यक्ष पद का प्रमाण पत्र प्रदान किया। पूर्व अध्यक्ष प्रताप सिंह राठौड़ ने उन्हें पदभार सौंपा। अध्यक्ष बनने के बाद कपिल श्रीमाली ने क्लब सदस्यों धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि लंबे समय से अटके पत्रकारों के प्लॉट आवंटन की प्रक्रिया का निस्तारण करवाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। इसके अलावा वे क्लब के विकास की गतिविधियों को भी आगे बढ़ाने का प्रयास करेंगे।

Video के लिए क्लिक करें..

चुनाव प्रक्रिया के दौरान क्लब के वरिष्ठ सदस्यों में उग्रसेन राव, रफीक एम पठान, मुनेश अरोड़ा, संजय खाब्या, नारीश्वर राव सहित रवि शर्मा, मनु राव, कुलदीप सिंह गहलोत, कुंजन आचार्य, प्रताप सिंह राठौड़, राजेन्द्र हिलोरिया, भगवान प्रजापत, ललित सोनी सहित कई पत्रकार मौजूद थे।

Related Posts

उदयपुर में प्रकाश कोठारी का ‘खेला’, ओसवाल सभा में सबके सब जीते, टीम संजय भंडारी हारी

उदयपुर (अमोलक न्यूज़ Andolan News)। ओसवाल सभा उदयपुर के चुनाव में रविवार लेट नाइट अध्यक्ष पद के चुनाव परिणाम घोषित किए गए। इसमें प्रकाश कोठारी के ​​के सिर पर फिर…

संथारा साधिका नानी बाई की डोलयात्रा में उमड़े हजारों श्रावक-श्राविकाएं

उदयपुर (अमोलक न्यूज़ Andolan News)।शहर के सुभाष नगर में संथारा साधक नानी बाई नंदावत का आज उदयपुर में डोल यात्रा निकली। संथारा साधिका का एक दिन पहले उदयपुर में देवलोकगमन…

You Missed

विनस प्रीमियर लीग में रॉयल्स क्लब रहा विजेता

  • January 20, 2026
  • 4 views
विनस प्रीमियर लीग में रॉयल्स क्लब रहा विजेता

उदयपुर में प्रकाश कोठारी का ‘खेला’, ओसवाल सभा में सबके सब जीते, टीम संजय भंडारी हारी

  • January 19, 2026
  • 103 views
उदयपुर में प्रकाश कोठारी का ‘खेला’, ओसवाल सभा में सबके सब जीते, टीम संजय भंडारी हारी

उत्तम स्वामी महाराज बोले हर हिन्दू घर से निकलने से पहले लगाए तिलक

  • January 19, 2026
  • 16 views
उत्तम स्वामी महाराज बोले हर हिन्दू घर से निकलने से पहले लगाए तिलक

राजस्थान में रिटायर्ड टीचर और पति डिजिटल अरेस्ट, 71 लाख ठगे

  • January 18, 2026
  • 34 views
राजस्थान में रिटायर्ड टीचर और पति डिजिटल अरेस्ट, 71 लाख ठगे

महावीर इंटरनेशनल दक्ष उदयपुर का शपथ ग्रहण समारोह

  • January 18, 2026
  • 79 views
महावीर इंटरनेशनल दक्ष उदयपुर का शपथ ग्रहण समारोह

गजपाल सिंह राठौड़ – SIR को लेकर कांग्रेस में हताशा और निराशा

  • January 18, 2026
  • 26 views
गजपाल सिंह राठौड़ – SIR को लेकर कांग्रेस में हताशा और निराशा