लंपी स्किन डिजीज पर किया संवाद, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ली वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग

उदयपुर । मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रविवार को विभिन्न मंत्रीगणों, जनप्रतिनिधियों, राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों, प्रशासनिक व संबंधित विभागीय अधिकारियों की वीसी के माध्यम से बैठक ली और लंपी स्किन डिजीज और राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेलों के विषय पर संवाद किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने लंपी स्किन डिजीज के प्रबंधन के लिए किए जा रहे प्रयासों के बारे में बताया और ग्रामीण ओलंपिक खेलों के प्रति उमड़े उत्साह की दी जानकारी। मुख्यमंत्री ने इन खेलों में प्रदेशवासियों की अधिकाधिक सहभागिता का आह्वान करते हुए भव्य आयोजन के निर्देश दिए।


इस दौरान उदयपुर से प्रतिपक्ष नेता गुलाब चंद कटारिया, महापौर जीएस टांक, उदयपुर ग्रामीण विधायक फुलसिंह मीणा भी जुड़े रहे। मुख्यमंत्री से संवाद दौरान प्रतिपक्ष नेता कटारिया ने लंपी स्किन डिजीज के प्रबंधन की सराहना की और कहा कि जिस तेजी से यह रोग आया था उसमें कमी आई है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार रोग प्रबंधन के क्षेत्र में अच्छा काम रही है। उन्होंने जन जागरूकता के लिए और प्रयास करने की जरूरत बताई और सुझाव दिया कि सभी जिला कलेक्टर्स का ग्रामीण जनप्रतिनिधियों से संवाद किया जाना चाहिए। उन्होंने लंपी प्रभावित गोवंश के आइसोलेशन के प्रयास करने की भी बात की। इस दौरान  कलेक्टर ताराचंद मीणा ने जिले में इस रोग के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी और प्रकाशित पोस्टर्स व अन्य सामग्री के बारे में बताया। इस दौरान जिला परिषद सीईओ मयंक मनीष, एसडीएम सलोनी खेमका, एडीएम ओपी बुनकर, पशुपालन संयुक्त निदेशक सूर्यप्रकाश त्रिवेदी, डॉ. ललित जोशी, डॉ. शक्तिसिंह, सीडीईओ पुष्पेन्द्र शर्मा, खेल अधिकारी शकील हुसैन और अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

Related Posts

ट्रैफिक जाम से जूझता उदयपुर, पर्यटन पर गहराता संकट

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। उदयपुर शहर में लगातार बढ़ती ट्रैफिक समस्या अब विकराल रूप लेती जा रही है। त्योहारों, विवाह समारोहों और पर्यटन के पीक सीजन में लगभग पूरा…

उदयपुर मार्बल एसोसिएशन के अध्यक्ष गजेंद्र सामर ने किया बजट का स्वागत

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)।  उदयपुर मार्बल एसोसिएशन के अध्यक्ष गजेंद्र सामर ने बजट को लेकर कहा ये बजट राजस्थान के आर्थिक एवं औद्योगिक विकास के सृजन का बजट है।…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 244 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 150 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 116 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 98 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 150 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 336 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व