महकाल सजा, महाशिवरात्रि पर शिवभक्त करेंगे जलाभिषेक

उदयपुर। सार्वजनिक प्रन्यास मंदिर श्री महाकालेश्वर उदयपुर रानी रोड़ स्थित महाशिवरात्री पर्व पर मंदिर परिसर में संपूर्ण तैयारियां कर ली गई। हजारों की संख्या में आने वाले दर्शनार्थियों के छाया, पानी की संपूर्ण व्यवस्था ट्रस्ट द्वारा की गई है। शर्मा ने बताया कि दर्शनार्थियों के दर्शन पश्चात् श्री महाकालेश्वर अन्न यज्ञ सेवा समिति की ओर से प्रसाद वितरण किया जाएगा।
प्रन्यास सचिव चन्द्रशेखर दाधीच ने बताया कि प्रन्यास अध्यक्ष तेजसिंह सरूपरिया व नटवरलाल शर्मा के सानिध्य में बैठक आहुत की। महाशिवरात्री पर्व पर प्रात:काल से प्रभु महाकालेश्वर का विधि विधान से पूजन किया जाएगा। प्रात: 10.15 बजे सहस्त्रधारा अभिषेक लघुरूद्री पाठ होगा। तत्पश्चात् गणपति, भैरव, ओगड़ी माई, भोलनाथ पर ध्वजारोहण होगा। अभिजित मुर्हूत 12.15 बजे महाआरती की जाएगी। आरती पश्चात् प्रभु महाकालेश्वर का विशेष श्रृंगार होगा व सायंकाल महाआरती होगी। दाधीच ने बताया कि प्रात: 9 बजे तक शिवभक्त जलाभिषेक कर सकेंगे व बाद में मंदिर के उत्तरी भाग में स्थापित घट में जलार्पण कर जलाभिषेक का लाभ ले सकेंगे।
प्रन्यास सचिव ने बताया कि आज विश्वव्यापी फैली कोविड-19 जैस बीमारी से निजात पाने के लिए महाकालेश्वर महादेव में पंडित फतेहलाल चौबीसा द्वारा महामृत्युंजय अनुष्ठान, लघुरूद्र पाठ व हवणात्मक लघु रूद्र का आयोजन किया गया सायंकाल आहुतियां दे प्रभु महाकालेश्वर से प्रार्थना की गई की इस विश्वव्यापी फैली महामारी से निजात दिलाए।
प्रन्यास उपाध्यक्ष महिम दशोरा एडवोकेट सुन्दरलाल माण्डावत ने बताया कि महाशिवरात्री पर संपूर्ण मंदिर परिसर को आकर्षक झांकियों, विभिन्न द्वारों, विद्युत सज्जा व मंदिर परिक्रमा पथ के चारों और फव्वारों से सुज्जित किया गया है।
मंदिर प्रशासक दीक्षा भार्गव, प्रेमलता लोहार ने बताया कि सायंकाल गंगाघाट पर मां गंगा की 108 दीपकों से आरती की जाएगी। इस अवसर पर कल्पना पालीवाल, आरती जोशी के संग महिलाओं द्वारा भजन कीर्तन किया जाएगा।
दधीची समाज के राधेश्याम दाधीच के सानिध्य में आज महर्षि दधीची समाज द्वारा महर्षि दधीचि की प्रतिमा पर विधि विधान से पूजा अर्चना कर आरती की। महाशिवरात्री पर प्रन्यास स्थित रामेश्वर गौ-शाला में गौ माता को लपसी का भोग धराया जाएगा।

Related Posts

राष्ट्रीय करणी सेना फिल्म एसोसिएशन की उदयपुर जिला अध्यक्ष बनीं रोशनी बारोट

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। राष्ट्रीय करणी सेना फिल्म एसोसिएशन द्वारा फिल्म, कला और सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रहीं रोशनी बारोट को संगठन की ओर से उदयपुर जिला अध्यक्ष…

उदयपुर वर्ल्ड म्यूजिक फेस्टिवल ; कैलाश खैर, अमित त्रिवेदी, जोनिता गांधी और सिंगर अमृत नाथ आएंगे

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। वेदांता उदयपुर वर्ल्ड म्यूजिक फेस्टिवल ‘म्यूजिक विदाउट बॉर्डर्स’ के दस वर्ष पूरे कर फरवरी माह में एक बार फिर से जिंक सिटी उदयपुर को अतंर्राष्ट्रीय मंच…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 431 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 319 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 266 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 238 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 331 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 504 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व