दस हजार से अधिक नौकरियों का अवसर, 45 से अधिक जानी मानी कंपनियां देंगी रोजगार

उदयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत युवाओं को अधिकाधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए कटिबद्ध है। इसी कड़ी में राज्य सरकार द्वारा प्रदेश का तीसरा सबसे बड़ा मेगा जॉब फेयर उदयपुर के सुखाड़िया सर्किल स्थित रेलवे ट्रेनिंग ग्राउंड में 4 और 5 जनवरी को दो दिवस के लिए आयोजित किया जा रहा है जिसमें मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत का आना भी प्रस्तावित है। मेगा जॉब फेयर के लिए अदानी ग्रुप, क्वेस, हीरो, पेटीएम, आईनॉक्स, अपोलो सहित देश की 47 से अधिक बड़ी कंपनियों ने उत्साह दिखाते हुए पंजीयन कराया है। इन कंपनियों द्वारा 10 हजार से अधिक रोजगार ऑफर किए गए हैं।
बुधवार को जिला कलक्टर ताराचंद मीणा ने  प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए यह जानकारी साझा की। कलेक्टर ने इस दौरान मेगा जॉब फेयर में पंजीयन के लिए क्यूआर कोड का विमोचन किया एवं बेरोजगार युवाओं से इसके माध्यम से पंजीयन करवाने की अपील की।


कार्यक्रम प्रभारी रोजगार अधिकारी मुकेश गुर्जर ने बताया कि प्रदेश में अब तक जयपुर एवं बीकानेर में संभाग स्तरीय मेगा जॉब फेयर हो चुके हैं एवं तीसरा उदयपुर में होने जा रहा है। संयुक्त श्रम आयुक्त संकेत मोदी ने बताया कि मेगा जॉब फेयर में कंस्ट्रक्शन, पर्यटन, हॉस्पिटैलिटी, सिक्युरिटी, टेक्नोलॉजी सहित विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे। उन्होंने यह भी बताया कि जो व्यक्ति ऑनलाइन पंजीयन नहीं करवा सकते उनके लिए कार्यक्रम स्थल पर ऑफ़लाइन पंजीयन की सुविधा भी उपलब्ध होगी। कलेक्टर मीणा ने बेरोजगार युवाओं से अपील करते हुए कहा है कि उदयपुर में आयोजित होने जा रहे ऐसे अभूतपूर्व मेगा जॉब फेयर का अवश्य लाभ उठाएं।

Related Posts

ट्रैफिक जाम से जूझता उदयपुर, पर्यटन पर गहराता संकट

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। उदयपुर शहर में लगातार बढ़ती ट्रैफिक समस्या अब विकराल रूप लेती जा रही है। त्योहारों, विवाह समारोहों और पर्यटन के पीक सीजन में लगभग पूरा…

उदयपुर मार्बल एसोसिएशन के अध्यक्ष गजेंद्र सामर ने किया बजट का स्वागत

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)।  उदयपुर मार्बल एसोसिएशन के अध्यक्ष गजेंद्र सामर ने बजट को लेकर कहा ये बजट राजस्थान के आर्थिक एवं औद्योगिक विकास के सृजन का बजट है।…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 297 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 189 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 152 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 136 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 185 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 378 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व