Mpuat : कैंसर रोधी हैं गैनोडर्मा ल्यूसिडम और शिताके मशरूम

उदयपुर। महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलपति सचिवालय में एम.पी.यू.ए.टी के कुलपति डॉ. नरेंद्र सिंह राठौड़ ने कुलसचिव मुकेश कुमार एवं एस.ओ.सी. के सभी उच्च अधिकारियों की उपस्थिति में पौध व्याधि विभाग में  संचालित अखिल भारतीय समन्वित अनुसंधान परियोजना के अंतर्गत प्रभारी डॉ एस एस शर्मा द्वारा तैयार किये गए वर्ष 2022 के मशरूम कैलेंडर का विमोचन किया I
इस अवसर पर कुलपति ने बताया की हमारे विश्वविद्यालय द्वारा ब्राउन बटन मशरूम की तीन नयी प्रजातियों का विकास किया गया है – प्रताप पोर्टबेल्का – प्रताप किंग आयस्टर  और प्रताप पिंक ऑयस्टर – इन सभी मशरूम में भरपूर औषधीय गुण हैं । उन्होंने बताया कि यहाँ उपलब्ध गैनोडर्मा ल्यूसिडम और शिताके मशरूम  कैंसर रोधी हैं क्योंकि इनमें पॉलीसेकेराइड होता है जो रक्त कोशिकाओं में मौजूद होने के कारण शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। ये सभी यहां नियमित रूप से उगाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा की मशरूम कैलेंडर का प्रकाशन अपने आप में एक अनोखा प्रयास है इससे इसकी खेती करने वाले उद्यमियों और इसका सेवन करने वाले व्यक्तियों दोनों को लाभ होगा, की किस माह में कौन सा मशरूम उपलब्ध होता है और उसके सेवन से क्या लाभ हैं I उन्होंने इस अवसर पर पौध व्याधि विभाग की पूरी टीम, डॉ एस एस शर्मा और अनुसंधान निदेशक को भी बधाई दी जिनके प्रयासों से इसका प्रकाशन संभव हो सका है और उन्होंने इस प्रकार की जानकारी का डोकुमेंटेशन करने की आवश्यकता जताई I
परियोजना प्रभारी डॉ एस एस शर्मा ने बताया की सभी नव विकसित मशरूम वैरायटी में अधिक एंटीऑक्सीडेंट होते हैं और लेनोस्ट्रोल और एर्गोस्टेरॉल की उच्च मात्र होती है जो रक्त में कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करते हैं। इन्हें एंटी-कोलेस्ट्रोलेमिक भी कहा जाता है। उन्होंने बताया की कैलेण्डर को विशेष महीने में मशरूम उगाने के समय को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। हर महीने प्रासंगिक मशरूम फोटो इसमें दिए गए हैं। राजस्थान में पाए जाने वाले और बाजार में बेचे जा रहे जंगली औषधीय मशरूम जैसे फेलोरिनिया और पोडैक्सिस को भी दिखाया गया है। ये मशरूम एंटी-हाइपरटेंसिव होते हैं क्योंकि इनमें सोडियम: पोटेशियम का अनुपात 1:300 होता है। यह रक्त में नमक की मात्रा को संतुलित करता है। उन्होंने कहा की विभाग में जलवायु नियंत्रित फसल कक्ष का निर्माण किया जा रहा है इस सुविधा के बनने के बाद हम साल भर मशरूम उगाने में सक्षम होंगे। कार्यक्रम का संचालन ओ.एस.डी. डॉ. वीरेंदर नेपालिया ने किया एवं धन्यवाद डॉ एस एस शर्मा ने ज्ञापित किया I

Related Posts

ट्रैफिक जाम से जूझता उदयपुर, पर्यटन पर गहराता संकट

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। उदयपुर शहर में लगातार बढ़ती ट्रैफिक समस्या अब विकराल रूप लेती जा रही है। त्योहारों, विवाह समारोहों और पर्यटन के पीक सीजन में लगभग पूरा…

उदयपुर मार्बल एसोसिएशन के अध्यक्ष गजेंद्र सामर ने किया बजट का स्वागत

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)।  उदयपुर मार्बल एसोसिएशन के अध्यक्ष गजेंद्र सामर ने बजट को लेकर कहा ये बजट राजस्थान के आर्थिक एवं औद्योगिक विकास के सृजन का बजट है।…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 88 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 42 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 33 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 29 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 71 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 198 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व