Budget : आम गरीब व किसानों की मुश्किलें बढ़ाने वाला बजट : रघुवीर मीणा

उदयपुर। Congress working कमेटी के सदस्य Raghuveer Singh Meena ने कहां की केंद्र सरकार का बजट आम गरीब व किसानों की मुश्किलें बढ़ाने वाला बजट है।

जहां कोरोना से प्रभावित लोग टेक्स स्लैब में छूट बढ़ाने की उम्मीद कर रहे थे एवं किसान मजदूर वर्ग नई घोषणाओं की के लिए आशान्वित थे, पेट्रोल डीजल गैस के महंगे दामों से दबा आम आदमी राहत की उम्मीद कर रहा था, परन्तु मोदी सरकार ने ना तो करदाताओं को कोई छूट दी और ना पेट्रोल डीजल के दामों का ज़िक्र किया।

गरीबों को रोजगार गारंटी देने वाली योजना मनरेगा के लिए वित्त मंत्री ने सिर्फ़ 73000 करोड़ रुपये दिए हैं, जो 98000 करोड़ के पिछले आवंटन से कम हैं। कोविड की दोनों लहर में मनरेगा ने ही गांव में लोगों को ज़िंदा रखा था फिर भी इसका बजट कम कर दिया गया। खाद्य सब्सिडी को 2.86 लाख करोड़ से घटाकर 2.06 लाख करोड़ कर दी जिससे भी गरीब व्यक्ति प्रभावित होंगे। मध्यमवर्गीय करदाताओं को आयकर में छूट की उम्मीद थी, लेकिन लगातार 9वें साल भी टैक्स स्लैब रिवाइज्ड नहीं किया गया। वहीँ कॉर्पोरेट टैक्स को 18% से घटाकर 15% कर दिया गया है।

मोदी सरकार का यह यह बजट गांव-गरीब, किसान, मजदूर, बेरोजगार नौजवानों विरोधी है। इनके जीवन स्तर को बेहतर व शसक्त बनाने के लिए कोई व्यवस्था नहीं की गई है।

Related Posts

ट्रैफिक जाम से जूझता उदयपुर, पर्यटन पर गहराता संकट

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। उदयपुर शहर में लगातार बढ़ती ट्रैफिक समस्या अब विकराल रूप लेती जा रही है। त्योहारों, विवाह समारोहों और पर्यटन के पीक सीजन में लगभग पूरा…

उदयपुर मार्बल एसोसिएशन के अध्यक्ष गजेंद्र सामर ने किया बजट का स्वागत

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)।  उदयपुर मार्बल एसोसिएशन के अध्यक्ष गजेंद्र सामर ने बजट को लेकर कहा ये बजट राजस्थान के आर्थिक एवं औद्योगिक विकास के सृजन का बजट है।…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 361 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 263 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 199 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 180 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 252 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 446 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व