ठाठ से निकली दिव्यांग – निर्धन जोड़ों की बिन्दोली, नारायण सेवा में आज 51 जोड़ों का विवाह

उदयपुर। उल्लास से चमकते चेहरे, खुशी में मगन झूमते घराती,इंद्रधनुषी परिधान में फूलों से सजी बग्गियों – जीपों में सवार दूल्हा – दुल्हन ।बैण्ड बाजों की धूम, रिमझिम फुहारों का स्वागत – सत्कार।यह दिव्य अवसर था नारायण सेवा संस्थान में सोमवार को होने वाले निःशुल्क दिव्यांग एंव निर्धन जोड़ों के विवाह से पूर्व रविवार शाम शहर में निकली भव्य बिन्दोली का। 

सामूहिक विवाह की पूर्व संध्या पर निकली बिन्दोली को संस्थान संस्थापक पद्म श्री कैलाश ‘ मानव ‘ महापौर गोविन्द सिंह टांक, उप महापौर पारस सिंघवी व संस्थान अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल ने हरी झण्डी दिखाकर नगर निगम परिसर से रवाना किया । जो सूरजपोल, बापू बाजार , देहली गेट , टाऊन हॉल रोड होते हुए पुनः निगम परिसर में पहुंची । बिन्दोली में विभिन्न प्रांतो से आए अतिथियों  ने  दिव्यांगों पर स्नेह का ऐसा उल्लास बिखेरा कि जहां से भी बिन्दोली गुजरी वहां खड़े लोगों ने फूल बरसाते हुए झूम उठे। लकदक रोशनी के साथ निकली इस बिन्दोली में 51 जोड़े बग्गी – जीपों में सवार थे । बिन्दोली में शामिल स्त्री – पुरुषों ने देशभक्ति और विवाह के गीतों पर जमकर ठुमके लगाए । इस अवसर पर ट्रस्टी देवेंद्र चौबीसा, भगवान प्रसाद गौड़,नरेंद्र सिंह मौजूद रहे। संचालन महिम जैन ने किया।सामूहिक विवाह आजसंस्थान अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल ने बताया की सोमवार को प्रातः 9.30 बजे संस्थान के बड़ी स्थित सेवा महातीर्थ में आयोजित विवाह समारोह में राजस्थान , बिहार , गुजरात , उत्तर प्रदेश आदि राज्यों के 51 दिव्यांग एंव निर्धन जोड़े जनम -जनम के साथी बनेंगे । समारोह में जिला कलेक्टर तारा चंद मीणा, विधायक फूल सिंह मीणा सहित कई अतिथि जोड़ो को आशीर्वाद देंगे।  विवाह स्थल पर 51 वेदी – कुण्ड बनाए गए हैं । प्रत्येक वेदी पर मौजूद आचार्य वैदिक मंत्रो के साथ पाणिग्रहण संस्कार की विधि सम्पन्न कराएंगे । प्रत्येक जोड़े को संस्थान की और से नई गृहस्थी के लिए आवश्यक सामान उपहार स्वरूप प्रदान किया जाएगा ।

Related Posts

500 के स्टाम्प पेपर का 715 वसूल रहे, यूसीसीआई की शिकायत

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। उदयपुर चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्री के अध्यक्ष मनीष गलूंडिया ने कलेक्टर (स्टाम्प), उदयपुर को पत्र लिखकर स्टाम्प पेपर की बिक्री में की जा रही…

Union Budget 2026 सीए पल्लवी नाहर-टैक्स कंप्लायंस को बढ़ावा देने का स्पष्ट संकेत

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। उदयपुर के CA पल्लवी नाहर ने कहा कि केंद्रीय बजट 2026 में फ्यूचर एंड ऑप्शंस ट्रेडिंग पर लगने वाला सिक्योरिटीज ट्रांजैक्शन टैक्स (STT) बढ़ा दिया गया…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 297 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 189 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 152 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 136 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 185 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 378 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व