राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेल ग्राम पंचायत स्तरीय प्रतियोगिताओं का हुआ समापन


उदयपुर।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की पहल राज्य सरकार द्वारा किए नवाचार के तहत ग्रामीण क्षेत्रों की खेल प्रतिभाओं को निखारने एवं तराशने लिए आयोजित राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेलों के प्रथम चरण ग्राम पंचायत स्तरीय आयोजन का समापन गुरुवार को हुआ।

शहर के समीप बड़़गांव क्षेत्र के महात्मा गांधी अंग्रेजी मीडियम स्कूल में आयोजित समापन समारोह के मुख्य अतिथि सरपंच संजय शर्मा ने मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन से ग्रामीण युवाओं को प्रोत्साहन मिलेगा और वह आगे जाकर गांव व देश का नाम रोशन करेगा। विशिष्ट अतिथि भुवनेश व्यास ने मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए कहा कि हर वर्ग का खिलाड़ी एक मंच पर एकजुट हुआ और भाईचारे के साथ इस आयोजन को सफल बनाया। विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती वन्दना गिलूण्डिया ने अतिथियों का स्वागत किया और खेल प्रतियोगिता के विजेता-उपविजेता सहित हर प्रतिभागी की सराहना की। शारीरिक शिक्षिका लता गहलोत ने आयोजित हुई प्रतियोगिताओं के संबंध में प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। आभार शारीरिक शिक्षक रामगोपाल चौबीसा ने जताया। इस दौरान प्रतियोगिता में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाडि़यों को पुरस्कृत किया गया।

Related Posts

500 के स्टाम्प पेपर का 715 वसूल रहे, यूसीसीआई की शिकायत

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। उदयपुर चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्री के अध्यक्ष मनीष गलूंडिया ने कलेक्टर (स्टाम्प), उदयपुर को पत्र लिखकर स्टाम्प पेपर की बिक्री में की जा रही…

Union Budget 2026 सीए पल्लवी नाहर-टैक्स कंप्लायंस को बढ़ावा देने का स्पष्ट संकेत

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। उदयपुर के CA पल्लवी नाहर ने कहा कि केंद्रीय बजट 2026 में फ्यूचर एंड ऑप्शंस ट्रेडिंग पर लगने वाला सिक्योरिटीज ट्रांजैक्शन टैक्स (STT) बढ़ा दिया गया…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 321 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 223 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 170 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 151 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 209 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 401 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व