राजस्थान-गुजरात के लिए अब ये नई रेल सेवा शुरू

उदयपुर। रेल यात्रियों को एक और सौगात देते हुए रेलवे द्वारा उदयपुर से असारवा (अहमदाबाद) जाने के लिए एक और ट्रेन की सुविधा प्रदान की गई है। इसके अंतर्गत इंदौर-उदयपुर-इंदौर रेलसेवा का असारवा (अहमदाबाद) तक विस्तार का शुभारंभ कनकमल कटारा सांसद -बांसवाड़ा तथा श्री सी.पी. जोशी सांसद – चित्तोड़गढ़ द्वारा अन्य जनप्रतिनिधियों और अपर मंडल रेल प्रबंधक बलदेव राम, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक विवेक रावत तथा क्षेत्रीय प्रबंधक बद्री प्रसाद स्वामी की उपस्थिति में उदयपुरसिटी रेलवे स्टेशन पर दिनाँक 04.03.2023 को प्रातः 7.30 बजे विशेष रेल सेवा गाडी संख्या 09329 उदयपुर-असारवा स्पेशल के रूप में किया गया। जो उदयपुर से प्रातः 07.30 बजे रवाना होकर दोपहर 1:20 बजे असारवा पहुॅचेगी।

नियमित रेलसेवा गाडी संख्या 19329, इंदौर-असारवा रेलसेवा दिनांक 04.03.23 से एवं गाडी संख्या 19330, असारवा-इंदौर रेलसेवा दिनांक 04.03.23 से प्रतिदिन संचालित की जायेगी। नियमित रेलसेवा गाडी संख्या 19329, इंदौर-असारवा रेलसेवा दिनांक 04.03.23 से इंदौर से निर्धारित समय सांय 5.40 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 04.15 बजे उदयपुर आगमन कर 05.00 बजे प्रस्थान कर सुबह 10.55 बजे असारवा पहुॅचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 19330, असारवा-इंदौर रेलसेवा दिनांक 04.03.23 से प्रतिदिन असारवा से दोपहर 2.15 बजे रवाना होकर रात्रि 8.05 बजे उदयपुर पहुॅचकर रात्रि 08.35 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 07.00 बजे इंदौर पहुॅचेगी।

रेल सेवा के इस विस्तार से उदयपुर असारवा के मध्य उमरा, जावर, जयसमन्द रोड, सेमारी, रिखब देव रोड, डूंगरपुर, बिछीवाडा, शामलाजी रोड, हिम्मतनगर, प्रांतिज, तलोद, नांदोल दहेगाम, नारोडा व सरदार ग्राम स्टेशनों के रेल यात्री लाभान्वित होंगे। इंदौर–उदयपुर सिटी–इंदौर के मध्य संचालन समय एवं ठहराव पूर्ववत रहेंगे।

Related Posts

ट्रैफिक जाम से जूझता उदयपुर, पर्यटन पर गहराता संकट

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। उदयपुर शहर में लगातार बढ़ती ट्रैफिक समस्या अब विकराल रूप लेती जा रही है। त्योहारों, विवाह समारोहों और पर्यटन के पीक सीजन में लगभग पूरा…

उदयपुर मार्बल एसोसिएशन के अध्यक्ष गजेंद्र सामर ने किया बजट का स्वागत

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)।  उदयपुर मार्बल एसोसिएशन के अध्यक्ष गजेंद्र सामर ने बजट को लेकर कहा ये बजट राजस्थान के आर्थिक एवं औद्योगिक विकास के सृजन का बजट है।…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 245 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 150 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 116 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 98 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 150 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 336 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व