उदयपुर। साधुमार्गी जैन संघ की युवा शाखा समता युवा संघ का रविवार को नवीन कार्यकारिणी का मनोनयन सम्पन्न हुआ। सभी युवाओं की एक आम सभा साधुमार्गी जैन संघ के अध्यक्ष व मत्री तथा नवकार्यकारिणी मनोनयन समिति की उपस्थित मे गणेश जैन छात्रावास परिसर मे आम सभा आयोजित हुई जिसमे मनोनयन समिति द्वारा नव कार्यकारिणी का प्रस्ताव रखा गया जिसे पुरी आम सभा ने सहमति प्रदान कर प्रस्ताव पास किए।

हर्ष हर्ष जय जय के साथ नविन कार्यकारिणी का स्वागत व परिचय किया गया। वर्ष 2022-24 हेतु समता युवा संघ के अध्यक्ष के तौर पर पवन कोठारी, मंत्री अल्पेश धाकड, कोषाध्यक्ष विजेन्द्र सहलोत सहित विभिन्न पदों के साथ कुल 33 युवाओं की कार्याकारिणी गठित की गई। समता युवा संघ के देश भर के विभिन्न ग्राम शहरों मे शाखाएं कार्यरत हे जो सामाजिक – धार्मिक सहित अनेक कार्यों मे अपना महत्वपूर्ण योग प्रदान करते हैं। समता युवा संघ की देश मे 200 से अधिक शाखा व 15000 से अधिक युवाओं का जैन संगठन है। इसी क्रम मे उदयपुर मे भी समता युवा संघ कई वर्षों से कार्यरत है तथा वर्ष 2022-24 के लिए नविन कार्यकारिणी का मनोनयन 1 जनवरी 2023 को हुआ।

About Author

Amolak News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *