कलक्टर निवास के सामने अवैध अतिक्रमण एवं पार्किंग हटाने के निर्देश

उदयपुर। जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक शुक्रवार को जिला कलक्टर ताराचंद मीणा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में कलक्टर ने जिले में यातायात को सुगम बनाने के साथ ही सड़क सुरक्षा नियमों की प्रभावी पालना सुनिश्चित करवाने हेतु संबंधित विभागों को दिशा-निर्देश प्रदान किए।


कलक्टर ने सड़क सुरक्षा प्रावधानों के बारे में लोगों को जागरूक करते हुए उनकी पालना के लिए पुलिस, परिवहन एवं यातायात विभाग को नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए आमजन को जागरूक करने की महती आवश्यकता है। उन्होंने सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए ‘‘ब्लेक स्पॉट’’ के सुधार के संबंध में संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।
बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारियों से चर्चा के दौरान एयरपोर्ट पर व्यू कटर नहीं लगाने को लेकर कलक्टर ने एनएचएआई के अधिकारियों के प्रति नाराजगी जाहिर की और कहा कि इस शिथिलता के संबंध में उच्चाधिकारियों से बात की जाएगी। वहीं हाईवे पर आवारा पशुओं के कारण होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने व टोल नाकों को पाबंद करने के संबंध में निर्देश दिए।
जिला कलक्टर मीणा ने जनसुनवाई मे प्राप्त परिवाद के तहत भट्ट जी की बाडी ‘‘कलक्टर निवास‘‘ के सामने अवैध अतिक्रमण एवं अवैध पार्किंग हटाने के लिए त्वरित कार्यवाही करने एवं आवागमन को सुगम बनाने पर जोर दिया। उन्होंने उदयपुर में हेलमेट के उपयोग के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार करने व निजी समूहों के साथ आमजन की भागीदारी सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। इसके साथ ही मुख्यमंत्री चिरंजीवी जीवन रक्षा योजना का व्यापक प्रचार प्रसार करने पर भी जोर दिया। कलक्टर ने नगर निगम द्वारा शहर के सभी मार्गों पर बसों के संचालन करने के संबंध चर्चा करते आवश्यक निर्देश प्रदान किए।
बैठक में जिला परिवहन अधिकारी एवं समिति की सदस्य सचिव डॉ. कल्पना शर्मा ने विभिन्न बिन्दुओं के संबंध में जानकारी दी। इस अवसर पर नगर निगम, पुलिस, निर्माण सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों ने भी अपने-अपने सुझाव दिए।

Related Posts

500 के स्टाम्प पेपर का 715 वसूल रहे, यूसीसीआई की शिकायत

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। उदयपुर चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्री के अध्यक्ष मनीष गलूंडिया ने कलेक्टर (स्टाम्प), उदयपुर को पत्र लिखकर स्टाम्प पेपर की बिक्री में की जा रही…

Union Budget 2026 सीए पल्लवी नाहर-टैक्स कंप्लायंस को बढ़ावा देने का स्पष्ट संकेत

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। उदयपुर के CA पल्लवी नाहर ने कहा कि केंद्रीय बजट 2026 में फ्यूचर एंड ऑप्शंस ट्रेडिंग पर लगने वाला सिक्योरिटीज ट्रांजैक्शन टैक्स (STT) बढ़ा दिया गया…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 367 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 268 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 203 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 184 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 260 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 451 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व