समता युवा संस्थान की कार्यकारिणी ने शपथ ली, कई का किया सम्मान


उदयपुर. समता युवा संस्थान की नवीन कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण एवं सम्मान समारोह रविवार को उदयपुर के न्यू केशव नगर स्थित नवकार भवन में हुआ।
संस्थान केे संरक्षक डॉ. सुभाष कोठारी ने बताया कि रविवार अध्यक्ष के नेतृत्व में गठित 20 सदस्यीय कार्यकारिणी को शपथ दिलाई गई। समारोह में कोरोना काल के किए गए उल्लेखनीय कार्यों के लिए 41 परिवारों एवं धार्मिक सेवा के प्रकल्प को संचालित करने पर सम्मानित किया गया। साथ ही 21 समाजसेवी जिन्होंने अपने अर्थ का सदुपयोग कर समाज की सेवा का बीड़ा उठाते हुए भोजन, दवा वितरण के साथ-साथ मानव सेवा का जिम्मा उठाते हुए कोरोना काल के दौरान जिम्मेदारीपूर्वक निर्वहन किया का भी सम्मान किया गया। 50 किलोमीटर तक विहार सेवा देने वाले सात श्रावकों का भी समारोह में बहुमान किया गया। चिकित्सा क्षेत्र में विशेष योगदान देने वाले तीन वरिष्ठ श्रावक चिकित्सक को विशेष सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। मुख्य अतिथि समाजसेवी यशवंत आंचलिया थे।

Related Posts

ट्रैफिक जाम से जूझता उदयपुर, पर्यटन पर गहराता संकट

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। उदयपुर शहर में लगातार बढ़ती ट्रैफिक समस्या अब विकराल रूप लेती जा रही है। त्योहारों, विवाह समारोहों और पर्यटन के पीक सीजन में लगभग पूरा…

उदयपुर मार्बल एसोसिएशन के अध्यक्ष गजेंद्र सामर ने किया बजट का स्वागत

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)।  उदयपुर मार्बल एसोसिएशन के अध्यक्ष गजेंद्र सामर ने बजट को लेकर कहा ये बजट राजस्थान के आर्थिक एवं औद्योगिक विकास के सृजन का बजट है।…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 278 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 170 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 138 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 117 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 170 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 359 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व