सरस राष्ट्रीय क्राफ्ट मेला-2023 शुरू

उदयपुर। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद (राजीविका) द्वारा उदयपुर सरस राष्ट्रीय क्राफ्ट मेला- 2023 का शुभारंभ शनिवार को जिला कलेक्टर ताराचन्द मीणा, पूर्व सांसद रघुवीर सिंह मीणा, राज्यमंत्री जगदीश राज श्रीमाली, राजस्थान जनजाति परामर्श दात्री समिति सदस्य लक्ष्मीनारायण पण्डया व वल्लभनगर प्रधान देवीलाल नगारची के आतिथ्य में हुआ। प्रारंभ में सभी अतिथियों ने विधिवत फिता काटकर एवं दीप प्रज्वलन कर मेले का शुभारंभ किया।
जिला कलेक्टर ताराचन्द मीणा ने बताया कि यह आयोजन उदयपुर में होना हर्ष का विषय बताया और विभिन्न राज्यों के आए महिला दस्तकारों का स्वागत करते हुए महिलाओं की आजीविका बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित मेले का महत्व बताया। कलक्टर ने जिला प्रशासन की ओर से हरसंभव आवश्यक सहयोग देने का आश्वासन दिया।
पूर्व सांसद मीणा ने कहा कि स्वयं सहायता समूह कार्यक्रम महिलाओं को सशक्त, स्वावलम्बी बनाने का कार्यक्रम है और महिला सशक्तिकरण के लिए सरकार सतत प्रयासरत है। महिलाएं समूह के माध्यम से विभिन्न आर्थिक गतिविधियों को अपनाते हुए अपनी आजीविका को बढाते हुए अपनी आय अर्जित करें। मीणा ने कहा कि सरकार समय समय पर ऐसे मेले का आयोजन करती है ताकि महिलाओं को आर्थिक संबल मिल सके। राज्यमंत्री श्रीमाली ने मेले को आमजन के लिए उपयोगी बताते हुए अधिक से अधिक खरीदारी का आह्वान किया एवं कहा कि मेले में विभिन्न प्रकार के जरूरत की गुणवत्तापूर्ण सामग्री उचित दाम पर उपलब्ध है। पण्डया ने बताया कि आज उदयपुर जिले में 3 लाख से अधिक महिलाएं समूह से जुड कर अपनी आजीविका के लिए प्रयास कर रही है। यह सभी के लिए प्रेरणास्पद है।


राजीविका के जिला परियोजना प्रबंधक अनिल पहाड़िया ने बताया कि मेले में देश के विभिन्न राज्य यथा छत्तीसगढ़, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तरप्रदेश, आसाम, जम्मू कश्मीर, गुजरात, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, हरियाणा, एवं राजस्थान एवं अन्य राज्यों की कुल 120 स्टॉल लगाई गयी है। मेले में राजस्थान व अन्य राज्यो के विभिन्न स्वादिष्ट व्यंजन भी उपलब्ध रहेंगे। मेले में प्रतिदिन मनोरंजन हेतु शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी होगा। कार्यक्रम पश्चात अतिथियों ने मेले के विभिन्न स्टॉल का अवलोकन करते हुए खरीदारी की। कार्यक्रम का संचालन राजीविका के जिला प्रबंधक वित्तीय समावेशन भेरू लाल बुनकर ने किया।

Related Posts

500 के स्टाम्प पेपर का 715 वसूल रहे, यूसीसीआई की शिकायत

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। उदयपुर चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्री के अध्यक्ष मनीष गलूंडिया ने कलेक्टर (स्टाम्प), उदयपुर को पत्र लिखकर स्टाम्प पेपर की बिक्री में की जा रही…

Union Budget 2026 सीए पल्लवी नाहर-टैक्स कंप्लायंस को बढ़ावा देने का स्पष्ट संकेत

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। उदयपुर के CA पल्लवी नाहर ने कहा कि केंद्रीय बजट 2026 में फ्यूचर एंड ऑप्शंस ट्रेडिंग पर लगने वाला सिक्योरिटीज ट्रांजैक्शन टैक्स (STT) बढ़ा दिया गया…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 177 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 109 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 78 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 65 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 118 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 301 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व