निशानेबाज़ पलक गुर्जर ने उदयपुर को किया गौरवान्वित,राष्ट्र स्तर पर करेगी प्रदर्शन

उदयपुर। जि़ले की प्रतिभावान निशानेबाज पलक गुर्जर ने आगामी माह में शूटिंग अकादमी भोपाल, मध्यप्रदेश में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रदर्शन कर जि़ले का गौरव बढ़ाएगी।

निशानेबाज पलक ने केरल के तिरुवनंतपुरम में हुई प्री नेशनल प्रतियोगिता में भाग लेकर राजस्थान का प्रतिनिधित्व किया था व प्रतियोगिता को 343 अंकों के साथ क्वालिफ़ाई कर अपनी जगह नेशनल में बनाकर यह उपलब्धि हासिल की है। केरल में आयोजित हुई 31वीं जीवी मावलंकर चैंपियनशिप में क्वालिफाई होकर नेशनल प्रतियोगिता के लिए चयन होने के बाद बुधवार को उदयपुर पहुंचने पर उसकी माता व जिला परिषद सदस्य कामिनी गुर्जर सहित परिवारजनों ने स्वागत किया और भोपाल में होने वाली प्रतियोगिता में श्रेष्ठ  प्रदर्शन के लिए बधाईयां दी।

उल्लेखनीय है कि पलक ने पिछले साल शूटिंग शुरू की थी और पहली प्रतियोगिता मेवाड़ शूटिंग चैंपियनशिप में कांस्य पदक प्राप्त किया। इससे पूर्व भी पलक ने ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी चैंपियनशिप में बेहतर प्रदर्शन कर अपना नाम रोशन किया। पलक अगस्त 2022 में जगतपुरा रेंज में आयोजित पीआर स्टेट चैंपियनशिप में क्वालिफाई करके प्री नेशनल में भी चयनित हुई।

Related Posts

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। फील्ड क्लब मैदान पर चल रही पिम्स मेवाड़ कप क्रिकेट प्रतियोगिता में गुरुवार को खेले गए मुकाबलों में क्रॉसवर्ड एवं आदित्यम रियल स्टेट्स की टीमों…

500 के स्टाम्प पेपर का 715 वसूल रहे, यूसीसीआई की शिकायत

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। उदयपुर चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्री के अध्यक्ष मनीष गलूंडिया ने कलेक्टर (स्टाम्प), उदयपुर को पत्र लिखकर स्टाम्प पेपर की बिक्री में की जा रही…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 278 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 171 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 138 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 117 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 170 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 360 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व