डॉ. श्रीकृष्ण जुगनू ने खजुराहो में राष्ट्रीय संगोष्ठी में लिया भाग

उदयपुर। राजस्थान के ख्यात विद्वान, लोक मनीषी उदयपुर निवासी इतिहासकार डॉ. श्रीकृष्ण जुगनू ने खजुराहो में जनजातीय लोक कला एवं बोली विकास अकादमी की ओर से ‘श्लोक में अलंकरण’ विषय पर आयोजित संगोष्ठी में हिस्सा लिया और बीज वक्तव्य दिया।  
डॉ. जुगनू ने कहा कि अलंकरण- भूमि का हो या भित्ति अथवा देह का हो , सबका हेतु धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष रहा है। भारतीयों का मन अलंकरण प्रिय और अलंकरणों का साधक रहा है। अलंकरण सज्जा के साथ स्वास्थ्य और समृद्धि के सूचक होते हैं। यही कारण है कि द्वार, देहरी, दीवार और देवालय तक उत्तमोत्तम रूप से श्रृंगारित किए जाते हैं। उन्होंने कहा कि इस विषय पर सैकड़ों ग्रंथों में विचार हुआ है। यहां भाषा, भाव, भूमि और भवन तक अलंकरण मिलता है।  उन्होंने कहा कि भारत में अलंकरण बहुत आत्मिक विषय है और नर- नारी सभ्यता के उषाकाल से देह, भूमि और भित्तियों का अलंकरण करते रहे हैं।

डॉ. श्रीकृष्ण जुगनू


संगोष्ठी में ‘भीलों के भारत’ विषय के विद्वान गुजरात से आए भगवानदास पटेल ने अध्यक्षीय उद्बोधन देते हुए कहा कि अलंकारों का आधार हमें भील और अन्य जनजातियों के संस्कार व संस्कृति में खोजना चाहिए।  जनजातियां अपने अनुष्ठानों में अलंकारों और सजावट का उपयोग करती है। उन्होंने डूंगरी भीलों के पर्व के प्रसंग में अलंकारों की अंतरूकथाओं को भी सोदाहरण बताया।
कार्यक्रम के आरंभ में अकादमी के निदेशक डॉ. धर्मेंद्र पारे ने संगोष्ठी के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला और देश भर से आए सभी विद्वानों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि अलंकरण प्राकृतिक रूप में हर काया को सुलभ होते हैं और कृत्रिम रूप में बनाए जाते हैं। ये हमारे अनुष्ठान, लोकाचार और व्रत, त्योहारों को पूर्णता प्रदान करते हैं।
पुस्तक का हुआ विमोचन:  
इस अवसर पर डॉ. श्रीकृष्ण जुगनू द्वारा लिखित अलंकरण: देह, भूमि और भित्ति पुस्तक तथा अकादमी द्वारा संगोष्ठी पर केंद्रित चौमासा (त्रैमासिक) के 121 वें अंक का विमोचन किया गया। संचालन शुभम चौहान ने किया।

Related Posts

महावीर इंटरनेशनल दक्ष उदयपुर का शपथ ग्रहण समारोह

उदयपुर (अमोलक न्यूज़ Andolan News)। महावीर इंटरनेशनल दक्ष का शपथ ग्रहण समारोह आज एक निजी होटल में आयोजित किया गया। समारोह मे गौतम राठौड़ द्वारा नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं…

डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर, थायराइड व माइग्रेन के लिए नि:शुल्क शिविर

उदयपुर। डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर, थायराइड, माइग्रेन सहित कई जीवनशैली जनित रोगों से जूझ रहे लोगों के लिए उदयपुर में एक विशेष अवसर आने वाला है। विश्वास संस्थान एवं सहस्त्रार योग…

You Missed

विनस प्रीमियर लीग में रॉयल्स क्लब रहा विजेता

  • January 20, 2026
  • 4 views
विनस प्रीमियर लीग में रॉयल्स क्लब रहा विजेता

उदयपुर में प्रकाश कोठारी का ‘खेला’, ओसवाल सभा में सबके सब जीते, टीम संजय भंडारी हारी

  • January 19, 2026
  • 103 views
उदयपुर में प्रकाश कोठारी का ‘खेला’, ओसवाल सभा में सबके सब जीते, टीम संजय भंडारी हारी

उत्तम स्वामी महाराज बोले हर हिन्दू घर से निकलने से पहले लगाए तिलक

  • January 19, 2026
  • 15 views
उत्तम स्वामी महाराज बोले हर हिन्दू घर से निकलने से पहले लगाए तिलक

राजस्थान में रिटायर्ड टीचर और पति डिजिटल अरेस्ट, 71 लाख ठगे

  • January 18, 2026
  • 34 views
राजस्थान में रिटायर्ड टीचर और पति डिजिटल अरेस्ट, 71 लाख ठगे

महावीर इंटरनेशनल दक्ष उदयपुर का शपथ ग्रहण समारोह

  • January 18, 2026
  • 79 views
महावीर इंटरनेशनल दक्ष उदयपुर का शपथ ग्रहण समारोह

गजपाल सिंह राठौड़ – SIR को लेकर कांग्रेस में हताशा और निराशा

  • January 18, 2026
  • 26 views
गजपाल सिंह राठौड़ – SIR को लेकर कांग्रेस में हताशा और निराशा