पिम्स हॉस्पिटल उदयपुर में मरीज के पेट की नस की सफल एंजियोप्लास्टी

उदयपुर। पेसिफिक इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, पिम्स हॉस्पिटल, उमरड़ा के कॉर्डियोलॉजी डिपार्टमेंट में चिकित्सकों ने एक मरीज के पेट की नस की सफल एंजियोप्लास्टी की है।
चैयरमेन आशीष अग्रवाल ने बताया कि गत दिनों 58 वर्षीय एक रोगी को पेट में दर्द के चलते पिम्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। सिटी स्कैन करने पर पता चला कि मरीज के पेट की एक नस जिसे सुपीरियर मेसेंटेरिक आर्टरी कहते हैं उसमें 99 प्रतिशत का ब्लॉकेज है। उसके बाद मरीज को कॉर्डियोलॉजी डिपार्टमेंट में सीनियर कंसलटेंट एंड इंटरवेंशनल  कॉर्डियोलॉजिस्ट डॉ. महेश जैन और उनकी टीम ने मरीज की सफल एंजियोप्लास्टी कर के सुपीरियर मेसेंटेरिक आर्टरी में स्टेंट लगाया और मरीज को बीमारी से निजात दिलाई जिसमें कार्डिक एनेस्थिसिया डॉ. विपिन सिसोदिया एवं सर्जन डॉ. विवेक रावत की महत्तवपूर्ण भूमिका रही। सीनियर कार्डियोलॉजिस्ट  डॉ. महेश जैन ने बताया कि इस तरह के मामले में अधिकतर मरीज के पेट में तेज दर्द होना, पेट का गेंगरीन होने  की समस्या होती है। खाने के बाद पेट दर्द बढ़ जाता है। इसका उपचार बहुत जरूरी है। इसके बिना आंतों का गेंगरीन होकर मरीज की जान को खतरा हो सकता है। ऑपरेशन के 3 दिन बाद मरीज को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। अभी मरीज स्वस्थ है।

Related Posts

ट्रैफिक जाम से जूझता उदयपुर, पर्यटन पर गहराता संकट

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। उदयपुर शहर में लगातार बढ़ती ट्रैफिक समस्या अब विकराल रूप लेती जा रही है। त्योहारों, विवाह समारोहों और पर्यटन के पीक सीजन में लगभग पूरा…

उदयपुर मार्बल एसोसिएशन के अध्यक्ष गजेंद्र सामर ने किया बजट का स्वागत

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)।  उदयपुर मार्बल एसोसिएशन के अध्यक्ष गजेंद्र सामर ने बजट को लेकर कहा ये बजट राजस्थान के आर्थिक एवं औद्योगिक विकास के सृजन का बजट है।…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 88 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 42 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 33 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 29 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 71 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 198 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व