सहकारिता मंत्री आंजना ने निम्बाहेडा को दी सौगातें

चित्तौड़गढ़। सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना ने कहा है कि अधिकाधिक लोगों की समस्याओं को सुन कर उनका समाधान करना ही उनका उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही वे चित्तौड़गढ़ के निम्बाहेडा नगर की गलियों में घूम कर आमजन से रूबरू होंगे।

उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा पेश किया गया बजट ऐतिहासिक है एवं इसने समाज के हर वर्ग को राहत पहुंचाई है। आंजना निम्बाहेडा नगर में 2 करोड़ 62 लाख की दो सड़कों के शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत कर रहे थे।

मंत्री श्री उदयलाल आंजना ने 135.72 लाख की लागत से जेके तिराहा से बंजारा बस्ती सड़क चौडाइकरण कार्य एवं 126.57 लाख की लागत से बंजारा बस्ती से पुराना चुंगी नाका तक सड़क चौड़ाईकरण कार्य का शिलान्यास किया। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री गहलोत द्वारा पेश किए गए बजट को सराहा और कहा कि इस बजट में मुख्यमंत्री श्री गहलोत का अनुभव परिलक्षित हो रहा है। उन्होंने कहा कि इस बजट ने समाज के हर वर्ग किसान, महिला, बुज़ुर्ग, कर्मचारी आदि को राहत पहुंचाई है। पुरानी पेंशन लागू होने से कर्मचारी वर्ग में अभूतपूर्व उत्साह है। उन्होंने यह भी कहा कि जिन सड़कों का शिलान्यास किया है, इनका कार्य गुणवत्तापूर्ण होगा एवं शीघ्र इनका लोकार्पण भी किया जाएगा।]

udai lal anajan

इस अवसर पर मंत्री श्री उदयलाल आंजना ने प्रशासन शहरों के संग अभियान के तहत कई लाभार्थियों को मंच से पट्टे वितरित किए। राज्य सरकार से पट्टा पाकर लाभार्थियों की ख़ुशी का ठिकाना न रहा। नगर पालिका अध्यक्ष श्री सुभाष शारदा ने कहा कि कोरोना के प्रकोप के बावजूद पालिका ने विकास कार्यों को थमने नहीं दिया एवं सहकारिता मंत्री की मंशा अनुरूप हर वायदे को पूरा करने में हम प्रयासरत हैं।

Related Posts

ट्रैफिक जाम से जूझता उदयपुर, पर्यटन पर गहराता संकट

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। उदयपुर शहर में लगातार बढ़ती ट्रैफिक समस्या अब विकराल रूप लेती जा रही है। त्योहारों, विवाह समारोहों और पर्यटन के पीक सीजन में लगभग पूरा…

उदयपुर मार्बल एसोसिएशन के अध्यक्ष गजेंद्र सामर ने किया बजट का स्वागत

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)।  उदयपुर मार्बल एसोसिएशन के अध्यक्ष गजेंद्र सामर ने बजट को लेकर कहा ये बजट राजस्थान के आर्थिक एवं औद्योगिक विकास के सृजन का बजट है।…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 297 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 189 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 151 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 136 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 185 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 378 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व