लेकसिटी के प्रो. मदन सिंह राठौड़ को भारत सरकार ने दी जिम्मेदारी

उदयपुर। लेकसिटी के प्रो मदनसिह राठौड़ को संस्कृति मंत्रालय ,भारत सरकार ,नई दिल्ली न द्वारा पश्चिमी क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र ,उदयपुर की शासी परिषद में गैर राजकीय सदस्य के रूप में आगामी तीन वर्षो (2025) तक के लिए नामित किया गया। पश्चिमी क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र लोक एवं ललित कलाओं के उत्थान और संवर्धन एवं सरंक्षण के लिए केंद्रीय संस्थान के रूप में कार्यरत हैं ।

प्रो. मदन सिंह राठौड़


ज्ञातव्य हो कि प्रो राठौड़ वर्तमान में दृश्य कला संकाय में प्रोफेसर पद पर कार्यरत है और पूर्व में सदस्य ,शासी परिषद राजस्थान ललित कला अकादमी,जयपुर और शासी परिषद राजस्थान हिंदी ग्रंथ अकादमी , जयपुर के के सदस्य भी रह चुके है। इसके अतिरिक्त प्रो राठौड़ मोहनलाल सुखाडिया विश्वविद्यालय में, अधिष्ठता छात्र कल्याण , अधिष्ठता ,स्नातकोत्तर अध्ययन , संकाय अध्यक्ष एवम निदेशक दृश्य कला संकाय और सामाजिक एवं मानविकी महाविद्यालय में सह अधिष्ठता के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके है ।प्रो राठौड़ अकादमिक जगत में एक जाना पहचाना नाम है।आप भरतपुर विश्वविद्यालय में कुलपति चयन समिति के सदस्य के साथ साथ प्रदेश के पांच से अधिक विश्वविद्यालियों मे सिंडिकेट ,प्रबंध मंडल और चयन समिति के सदस्य और माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के चित्रकला विषय के पाठ्यक्रम और पुस्तक लेखन समिति के समन्वयक रह चुके है।

Related Posts

ट्रैफिक जाम से जूझता उदयपुर, पर्यटन पर गहराता संकट

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। उदयपुर शहर में लगातार बढ़ती ट्रैफिक समस्या अब विकराल रूप लेती जा रही है। त्योहारों, विवाह समारोहों और पर्यटन के पीक सीजन में लगभग पूरा…

उदयपुर मार्बल एसोसिएशन के अध्यक्ष गजेंद्र सामर ने किया बजट का स्वागत

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)।  उदयपुर मार्बल एसोसिएशन के अध्यक्ष गजेंद्र सामर ने बजट को लेकर कहा ये बजट राजस्थान के आर्थिक एवं औद्योगिक विकास के सृजन का बजट है।…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 222 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 139 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 107 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 87 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 143 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 328 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व