मेवाड़ टूरिज्म कप : रॉयल इलेवन, ट्राइडेंट और ताज ने जीते मैच

उदयपुर। मेवाड़ टूरिज्म कप 2024 के आठवें दिन खेला गया पहला मुकाबला रॉयल 11 ने रॉयल गाइड को 63 रनों से हराया। रॉयल 11 ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 159 रन बनाएं। रॉयल 11 की ओर से शरद ने 41 रन और अमित अग्रवाल ने 37 रनों का योगदान दिया।

रॉयल गाइड की ओर से कमलकांत आमेटा और निखिल पुजारी ने 2-2 विकेट प्राप्त किया। जवाब में रॉयल गाइड मात्र 96 रन बनाकर आउट हो गई रॉयल गाइड की ओर से हितेश ने 48 रनों का योगदान दिया। रॉयल 11 की ओर से अमित अग्रवाल और मानविक ने 3-3 विकेट, नरेंद्र सिंह चुंडावत और तरुण सिंघल ने 2-2 विकेट हासिल किया। हरफनमौला प्रदर्शन के आधार पर रॉयल इलेवन के अमित अग्रवाल को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
दूसरे मुकाबले में होटल ट्राइडेंट ने दी उदय विलास होटल को 25 रनों से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए होटल ट्राइडेंट ने निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 161 रन बनाए। होटल ट्राइडेंट की ओर से पंकज सिंह ने अर्धशतक लगाते हुए 54 रन तथा कप्तान गौरव चौबीसा ने 33 रनों का योगदान दिया।

होटल उदय विलास की ओर से गिरिराज कुम्हार ने तीन विकेट हासिल किया। जवाब में दी उदय विलास होटल की टीम निर्धारित 20 ओवर में 136 रन ही बना पाई। होटल दी उदय विलास की ओर से अक्षय सिंह ने सर्वाधिक 32 रनों का योगदान दिया। होटल ट्राइडेंट की ओर से कप्तान गौरव चौबीसा और रोहित रावत ने 2-2 विकेट प्राप्त किया। हरफनमौला प्रदर्शन के आधार पर होटल ट्राइडेंट के कप्तान गौरव चौबीसा को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

रात्रि कालीन मुकाबले में दी ताज होटल ने राफेल्स होटल को 73 रनों से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए दी ताज होटल ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 210 रनों का विशाल स्कोर बनाया। द ताज होटल की ओर से मयूर मेवाड़ा ने शानदार अर्धशतक के साथ 76 रन और जितेंद्र पुरी ने 42 रनों का योगदान दिया।

राफेल्स होटल की ओर से आशुतोष शुक्ला ने तीन विकेट प्राप्त किया। जवाब में इस विशाल स्कोर का पीछा करते हुए राफेल्स होटल 137 रन ही बना सकी। राफेल्स होटल की ओर से करण चौधरी ने शानदार अर्धशतक के साथ 60 रन बनाएं। द ताज होटल की ओर से अखिलेंद्र ने 3विकेट, मयूर मेवाड़ा और अनिल पालीवाल ने 2-2 विकेट हासिल किये। बेहतरीन बल्लेबाजी के लिए दी ताज होटल के मयूर मेवाड़ा को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

Related Posts

ट्रैफिक जाम से जूझता उदयपुर, पर्यटन पर गहराता संकट

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। उदयपुर शहर में लगातार बढ़ती ट्रैफिक समस्या अब विकराल रूप लेती जा रही है। त्योहारों, विवाह समारोहों और पर्यटन के पीक सीजन में लगभग पूरा…

उदयपुर मार्बल एसोसिएशन के अध्यक्ष गजेंद्र सामर ने किया बजट का स्वागत

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)।  उदयपुर मार्बल एसोसिएशन के अध्यक्ष गजेंद्र सामर ने बजट को लेकर कहा ये बजट राजस्थान के आर्थिक एवं औद्योगिक विकास के सृजन का बजट है।…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 371 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 269 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 203 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 185 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 262 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 453 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व