उप महापौर पहुंचे अचानक तो नहीं मिले 40 सफाईकर्मी

उदयपुर । नगर निगम उदयपुर के उपमहापौर एवं स्वास्थ्य समिति अध्यक्ष पारस सिंघवी, वेणीराम सालवी द्वारा मंगलवार को शहर के विभिन्न वार्डो का औचक निरीक्षण किया गया जिसमें 40 सफाई कर्मचारी उपस्थिति दर्ज करने के दौरान समय पर सेक्टर ऑफिस नहीं पहुंचे।
नगर निगम उप महापौर एवं स्वास्थ्य समिति अध्यक्ष पारस सिंघवी ने बताया कि महापौर गोविंद सिंह टाक के निर्देश पर शहर में सफाई व्यवस्था का जायजा लेने शुक्रवार को विभिन्न वार्डों का सघन एवं औचक निरीक्षण किया गया, इस दौरान स्वास्थ्य प्रभारी सत्यनारायण शर्मा एवं स्वास्थ्य निरीक्षक नरेंद्र श्रीमाली भी साथ मौजूद थे।
निरीक्षण के दौरान द्वितीय पारी में उपस्तिथि दर्ज करने के समय 40 सफाई कर्मचारी अनुपस्थित मिले जिस पर उप महापौर ने आक्रोश व्यक्त करते हुए सभी अनुपस्थित सफाई कर्मचारियों की मौके पर ही अनुपस्थिति दर्ज की, एवं सभी सेक्टर प्रभारियों को सख्त हिदायत दी कि भविष्य में बिना जानकारी दिए कोई भी कर्मचारी अनुपस्थित नहीं रहेगा और इस प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ऐसे कृत्य में जो भी दोषी पाया गया उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Related Posts

500 के स्टाम्प पेपर का 715 वसूल रहे, यूसीसीआई की शिकायत

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। उदयपुर चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्री के अध्यक्ष मनीष गलूंडिया ने कलेक्टर (स्टाम्प), उदयपुर को पत्र लिखकर स्टाम्प पेपर की बिक्री में की जा रही…

Union Budget 2026 सीए पल्लवी नाहर-टैक्स कंप्लायंस को बढ़ावा देने का स्पष्ट संकेत

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। उदयपुर के CA पल्लवी नाहर ने कहा कि केंद्रीय बजट 2026 में फ्यूचर एंड ऑप्शंस ट्रेडिंग पर लगने वाला सिक्योरिटीज ट्रांजैक्शन टैक्स (STT) बढ़ा दिया गया…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 64 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 34 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 27 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 22 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 54 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 157 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व