उदयपुर में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने किया प्रोसेसिंग इंक्यूबेशन का उदघाटन

उदयपुर (अमोलक न्यूज़ Andolan News)। उदयपुर के बलीचा मंडी स्थित फल मंडी में राज्य का पहला जामुन, सीताफल और आंवला फ्रूट प्रोसेसिंग इंक्यूबेशन सेंटर शुरू किया गया। यह प्रोसेसिंग इंक्यूबेशन सेंटर न केवल उदयपुर बल्कि पूरे राजस्थान के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
इस अत्याधुनिक प्रोसेसिंग इंक्यूबेशन सेंटर का उद्घाटन केंद्रीय कैबिनेट मंत्री  चिराग पासवान द्वारा किया गया। इस अवसर पर उदयपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद  मन्नालाल रावत,  चुन्नीलाल गरासिया, उदयपुर ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा,  शहर विधायक ताराचंद जैन भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
यह नई सुविधा बलीचा मंडी की फल मंडी में स्थापित की गई है, जहाँ फलों के पल्प के साथ-साथ मसालों की ग्राइंडिंग (पीसने) का कार्य भी किया जाएगा। इससे स्थानीय किसानों, फल व्यापारियों और फूड बिज़नेस ऑपरेटर्स (FBOs) को सीधा लाभ मिलेगा।
प्रोसेसिंग इंक्यूबेशन सेंटर के संचालन की ज़िम्मेदारी संभाल रहे  अभिषेक गुप्ता, फाउंडर – खंडेलवाल फूड इंडस्ट्रीज ने बताया कि यह केवल उदयपुर का ही नहीं बल्कि पूरे राजस्थान का पहला ऐसा फ्रूट प्रोसेसिंग इंक्यूबेशन सेंटर है। उन्होंने कहा कि यह पहल राज्य को खाद्य प्रसंस्करण के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक अहम कदम है। उन्होंने कहा कि इस प्रोसेसिंग इंक्यूबेशन सेंटर के माध्यम से स्थानीय स्तर पर फलों की प्रोसेसिंग संभव होगी, जिससे किसानों को बेहतर दाम, रोज़गार के नए अवसर और एफबीओs को गुणवत्तापूर्ण कच्चा माल उपलब्ध होगा। यह इकाई “लोकल से वोकल” और “आत्मनिर्भर भारत” की सोच को मज़बूती देगी।
इस परियोजना से न केवल उदयपुर बल्कि आसपास के जिलों के किसानों, उद्यमियों और खाद्य उद्योग से जुड़े लोगों को व्यापक लाभ मिलने की उम्मीद है।

Related Posts

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। वाणिज्य एवं प्रबंधन अध्ययन महाविद्यालय, मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय में प्रथम प्रो. विजय श्रीमाली स्मृति व्याख्यान 2026 का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के…

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। उदयपुर जिले के बच्चों के लिए आयोजित होने जा रहा ‘जयपुर बाल महोत्सव’ प्रेरणा और नवाचार का विशेष मंच बनकर सामने आया है। इस महोत्सव…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 98 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 49 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 39 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 35 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 77 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 203 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व