व्यवसायिक वाहनों के फिटनेस को लेकर बड़ी खबर

जयपुर। परिवहन राज्य मंत्री बृजेन्द्र ओला ने गुरुवार को विधान सभा में बताया कि व्यवसायिक वाहनों की फिटनेस नवीनीकरण हेतु संबंधित जिले में ही आवेदन किया जा सकेगा जहां वाहन पंजीकृत है। 
परिवहन राज्य मंत्री Brijendra Singh ola ने प्रश्नकाल के दौरान सदस्यों द्वारा पूछे गए पूरक प्रश्न के जवाब में ओला ने कहा कि पूर्व में किसी भी जिले में वाणिज्यिक वाहन की फिटनेस vehicle fitness नवीनीकरण करवाया जा सकता था लेकिन इसमें विभाग को कई प्रकार खामियां मिली, इसे ध्यान में रखते हुए नवीन प्रक्रिया अपनाई गई है और यह व्यवस्था ही लागू रहेगी।
इससे पहले विधायक श्री गिरधारीलाल के मूल प्रश्न के लिखित जवाब में उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा राज्य सरकार के स्तर पर नीतिगत निर्णय लिया जाकर निजी फिटनेस सेंटरों की अनुचित व्यवसायिक प्रतिस्पर्धा को रोकने, उनकी आर्थिक व्यवहारिकता को सुनिश्चित करने एवं वाहन स्वामियों की सुविधा एवं सुगमता के उद्देश्य से पंजीकृत वाणिज्यिक वाहन को फिटनेस नवीनीकरण हेतु आवेदन उस राजस्व  जिले में कर सकता है जहां वाहन पंजीकृत है। यदि वाहन स्वामी ने पता परिवर्तन करवा रखा है तथा नियमित रूप से वहां कर जमा करवा रहा है तो उस जिले में आवेदन करने के निर्देश प्रदान किए गए है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में लागू प्रक्रिया को निरस्त करने के संबंध में परिवहन एवं सडक सुरक्षा विभाग के स्तर पर कोई प्रस्ताव लम्बित नहीं है। 

Related Posts

ट्रैफिक जाम से जूझता उदयपुर, पर्यटन पर गहराता संकट

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। उदयपुर शहर में लगातार बढ़ती ट्रैफिक समस्या अब विकराल रूप लेती जा रही है। त्योहारों, विवाह समारोहों और पर्यटन के पीक सीजन में लगभग पूरा…

उदयपुर मार्बल एसोसिएशन के अध्यक्ष गजेंद्र सामर ने किया बजट का स्वागत

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)।  उदयपुर मार्बल एसोसिएशन के अध्यक्ष गजेंद्र सामर ने बजट को लेकर कहा ये बजट राजस्थान के आर्थिक एवं औद्योगिक विकास के सृजन का बजट है।…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 88 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 42 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 33 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 29 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 71 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 198 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व