जिनकी रोजी-रोटी पर संकट,उनको सूचीबद्ध कर मदद करें : कटारिया

उदयपुर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे सेवा ही संगठन अभियान के तहत भाजपा शहर जिला उदयपुर द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यो को लेकर गुरूवार को शहर जिले के सात मंडलो की वर्चुअल बैठक का आयोजन किया गया।
भाजपा शहर जिला अध्यक्ष रविंद्र श्रीमाली ने वर्चुअल बैठक में उदयपुर में भाजपा द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों एवं आगामी 30 मई को भाजपा की केंद्र सरकार के 2 वर्ष पूर्ण होने पर बूथ स्तर तक किए जाने वाले सेवा कार्यो के बारे में विस्तृत जानकारी दी जिसके तहत आगामी 30 मई को भारतीय जनता पार्टी शहर जिला उदयपुर द्वारा वार्ड एवं बूथ स्तर तक विभिन्न सेवा के कार्य जिसमे राशन किट वितरण, भोजन पैकेट वितरण, ब्लड डोनेशन कैंप, पशु पक्षियों हेतु परिंडे, दाना-पानी एवं चारा, वृक्षारोपण, आयुर्वेदिक काढ़ा वितरण, मास्क वितरण आदि कोविड-19 गाइडलाइन को ध्यान में रखते हुए किए जाएंगे।
बैठक में विधानसभा नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया, पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री अरुण चतुर्वेदी ने संबोधित किया। बैठक को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया ने कहा कि सभी कार्यकर्ता सख्ती से कोरोना प्रोटोकॉल एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए, स्वयं एवं परिवार को ध्यान में रखते हुए सेवा कार्य करें। आगामी 30 तारीख को किए जाने वाले सेवा कार्य भी बूथ स्तर पर सीमित संख्या के साथ किए जाएं। जिन लोगों की रोजी-रोटी पर संकट आया है उनको मंडल स्तर पर सूचीबद्ध करके उन तक मदद, राशन सामग्री या भोजन पहुंचाया जाए। कोई भी पेशेंट अस्पताल में भर्ती हो तो उसकी भी सार संभाल कार्यकर्ताओं को करनी चाहिए एवं सेवा कार्य करते हुए किसी की पार्टी या विचारधारा ना देखते हुए सभी की मदद की जाए।
पूर्व कैबिनेट मंत्री अरुण चतुर्वेदी ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि कोरोना के कारण बहुत ही विपरीत परिस्थितियां बनी है एवं हमारी पहचान है कि जब भी देश में संकट आता है तब भाजपा कार्यकर्ता पूरे तन मन धन से सेवा कार्य में जुटता है। कोरोनाकाल की इस विषम परिस्थिति में मानसिक संबल हेतु बूथ तक के कार्यकर्ताओं एवं संक्रमित परिवारो से संवाद करें एवं उनकी यथासंभव सहायता करें। कार्यकर्ताओं को वृद्धजन, दिव्यांग एवं एकांक परिवारों की विशेष रूप से चिंता करनी चाहिए एवं सहायता करनी चाहिए। केंद्र सरकार के 2 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा द्वारा कोई आयोजन ना करके सेवा कार्य करने का निश्चय पार्टी द्वारा किया गया है। सभी कार्यकर्ता स्वयं को व परिवार को सुरक्षित रखते हुए समाज सेवा हेतु अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करें।
भाजपा मीडिया प्रभारी चंचल कुमार अग्रवाल ने बताया कि वर्चुअल बैठक में ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा, जिला महामंत्री डॉ किरण जैन, गजपाल सिंह राठौड़, मनोज मेघवाल, जिला उपाध्यक्ष तखत सिंह शक्तावत, विजयलक्ष्मी कुमावत, जिला मंत्री दीपक बोल्या, सुहासिनी शर्मा, अमृत मेनारिया, आईटी जिला संयोजक यशवंत मंडावरा, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष गजेंद्र भंडारी, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष किरण तातेड़, ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रभु लाल प्रजापत, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष सलीम सिद्दीकी, मंडल अध्यक्ष हजारी जैन, देवीलाल सालवी, गिरीश शर्मा, दूल्हे सिंह देवड़ा, हिम्मत सिंह देवड़ा, दिनेश धाबाई, हरीश मीणा आदि कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related Posts

500 के स्टाम्प पेपर का 715 वसूल रहे, यूसीसीआई की शिकायत

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। उदयपुर चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्री के अध्यक्ष मनीष गलूंडिया ने कलेक्टर (स्टाम्प), उदयपुर को पत्र लिखकर स्टाम्प पेपर की बिक्री में की जा रही…

Union Budget 2026 सीए पल्लवी नाहर-टैक्स कंप्लायंस को बढ़ावा देने का स्पष्ट संकेत

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। उदयपुर के CA पल्लवी नाहर ने कहा कि केंद्रीय बजट 2026 में फ्यूचर एंड ऑप्शंस ट्रेडिंग पर लगने वाला सिक्योरिटीज ट्रांजैक्शन टैक्स (STT) बढ़ा दिया गया…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 222 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 139 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 107 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 87 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 143 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 328 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व