कोयला मंत्रालय ने तीन कोयला खदानों के लिए आवंटन आदेश जारी किए

नई दिल्ली। कोयला मंत्रालय ने आज वाणिज्यिक कोयला खनन के तहत तीन और कोयला खदानों के लिए आवंटन आदेश जारी किए। सफल बोली लगाने वाले के प्रतिनिधियों को अपर सचिव (एमओसी) और नामित प्राधिकारी, श्री एम. नागराजू से आवंटन आदेश प्राप्त हुए। अपने संबोधन के दौरान, अपर सचिव एवं नामित प्राधिकारी ने ऊर्जा सुरक्षा में योगदान के लिए निजी क्षेत्र की भागीदारी पर बल दिया। उन्होंने सफल बोलीदाताओं से दक्षता मापदंडों के अनुसार कोयला खदान के विकास को पूरा करने का भी अनुरोध किया।

इन तीन कोयला खदानों की संचयी उत्पादन क्षमता 3.7 मिलियन टन प्रति वर्ष (एमटीपीए) और भूवैज्ञानिक भंडार 156.57 मीट्रिक टन है। इन खदानों से 408 करोड़ रुपये का सालाना राजस्व मिलने की उम्मीद है और ये खदान 550 करोड़ रुपये के पूंजीगत निवेश को आकर्षित करेंगे। इससे 5000 लोगों को रोजगार मिलेगा।

इन कोयला खदानों के आवंटन के साथ ही, वाणिज्यिक खनन के तहत 89 एमटीपीए के संचयी पीआरसी के साथ अब तक 48 कोयला खदानों के लिए आवंटन आदेश जारी किए जा चुके हैं।

Related Posts

ट्रैफिक जाम से जूझता उदयपुर, पर्यटन पर गहराता संकट

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। उदयपुर शहर में लगातार बढ़ती ट्रैफिक समस्या अब विकराल रूप लेती जा रही है। त्योहारों, विवाह समारोहों और पर्यटन के पीक सीजन में लगभग पूरा…

उदयपुर मार्बल एसोसिएशन के अध्यक्ष गजेंद्र सामर ने किया बजट का स्वागत

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)।  उदयपुर मार्बल एसोसिएशन के अध्यक्ष गजेंद्र सामर ने बजट को लेकर कहा ये बजट राजस्थान के आर्थिक एवं औद्योगिक विकास के सृजन का बजट है।…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 85 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 42 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 33 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 27 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 70 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 195 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व