गजेंद्र शक्तावत के सरकारी कॉलेज के सपने को गहलोत ने किया साकार : प्रीति शक्तावत

उदयपुर। गजेंद्र सिंह शक्तावत राजकीय कन्या महाविद्यालय भींडर एवं राजकीय महाविद्यालय कुराबड के संयुक्त तत्वाधान में भींडर के भैरव राजकीय उच्च माध्यमिक महाविद्यालय में रविवार को वार्षिक उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि वल्लभनगर विधायक प्रीति गजेंद्र सिंह शक्तावत थी। कार्यक्रम में भींडर और कुराबड़ कॉलेज की छात्राओं ने नृत्य,कविता की प्रस्तुति देते हुए समूह नाटिका का मंचन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए मीरा गर्ल्स कॉलेज उदयपुर की प्राचार्य डॉ मीना बया ने दोनों कॉलेज के वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। डॉ मीना बया ने दोनों महाविद्यालयों में वर्ष भर संचालित गतिविधियों का लेखा जोखा प्रस्तुत किया तथा नोडल कॉलेज के रूप में मीरा गर्ल्स कॉलेज की भूमिका एवं किए गए कार्यों के बारे में बताया।

कार्यक्रम की शुरुआत से पूर्व विधायक प्रीति गजेंद्र सिंह शक्तावत ने महाविद्यालय की छात्राओं के लिए बने आधुनिक सुविधा घर का उद्घाटन किया। विधायक प्रीति गजेंद्र शक्तावत ने अपने संबोधन में राज्य सरकार द्वारा उच्च शिक्षा को प्रोत्साहित करने के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी देते हुए अगला वार्षिक उत्सव गजेंद्र सिंह शक्तावत राजकीय कन्या महाविद्यालय भींडर के नए परिसर में आयोजित करवाने की प्रतिबद्धता जताई। विधायक प्रीति गजेंद्र सिंह शक्तावत ने कहा कि वल्लभनगर विधानसभा क्षेत्र में सरकारी महाविद्यालय खोलने का स्वप्न स्वर्गीय गजेंद्र सिंह शक्तावत ने देखा था जिसे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पूरा किया। उन्होंने छात्राओं से अपनी पसंद के फील्ड में अध्ययन करने की सलाह दी। विधायक प्रीति शक्तावत ने छात्राओं के साथ जमीन पर बैठकर भोजन किया।

कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर अली असगर बोहरा ने बताया कि वर्ष भर में हुई गतिविधियों में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया इसके साथ ही कॉलेज में सहयोग देने वाले भामाशाह का भी सम्मान किया गया। इस दौरान भींडर कॉलेज की नोडल अधिकारी एवं मीरा गर्ल्स कॉलेज में भूगोल सह अचार्य डॉ. पलक भारद्वाज, कॉलेज शिक्षा के सहायक निदेशक एवं कुराबड़ कॉलेज के नोडल अधिकारी डॉ श्याम कुमावत, मीरा गर्ल्स कॉलेज के हिंदी के सह आचार्य डॉ अनुपम, भींडर कॉलेज के संकाय सदस्य डॉ लवेश पोरवाल, डॉ पूनम पाठक, कुसुम पुरोहित, डॉ छवि जोशी, चंद्रलेखा पुरोहित, डॉ. मोहित नायक, मनीष कोठारी,भूपेंद्र सिंह देवड़ा, भिंडर, नगर पालिका के पार्षद सहित अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद थे। कार्यक्रम के अंत में भींडर कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर अली असगर बोहरा ने सब का आभार व्यक्त किया।

Related Posts

500 के स्टाम्प पेपर का 715 वसूल रहे, यूसीसीआई की शिकायत

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। उदयपुर चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्री के अध्यक्ष मनीष गलूंडिया ने कलेक्टर (स्टाम्प), उदयपुर को पत्र लिखकर स्टाम्प पेपर की बिक्री में की जा रही…

Union Budget 2026 सीए पल्लवी नाहर-टैक्स कंप्लायंस को बढ़ावा देने का स्पष्ट संकेत

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। उदयपुर के CA पल्लवी नाहर ने कहा कि केंद्रीय बजट 2026 में फ्यूचर एंड ऑप्शंस ट्रेडिंग पर लगने वाला सिक्योरिटीज ट्रांजैक्शन टैक्स (STT) बढ़ा दिया गया…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 297 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 189 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 152 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 136 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 185 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 378 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व