द प्रपोजल में दिखी प्यार की अनोखी दास्तां

उदयपुर। पश्चिम क्षेत्र सास्कृतिक केंद्र उदयपुर द्वारा आयोजित मासिक नाट्य संध्या ‘रंगशाला’ के अंतर्गत रविवार को ‘द प्रपोजल’ नाटक का मंचन किया गया। दर्शकों से खचाखच भरे सभागार में इस प्रस्तुति को खूब सराहा गया।
पश्चिम क्षेत्र सास्कृतिक केंद्र उदयपुर के निदेशक फ़ुरकान खान ने बताया की प्रति माह आयोजित होने वाली मासिक नाट्य संध्या रंगशाला के अंतर्गत अनंगारि थिएटर, बांसवाड़ा द्वारा ‘द प्रपोजल’ नाटक का मंचन रविवार को शिल्पग्राम उदयपुर स्थित दर्पण सभागार में किया गया। इस नाटक के लेखक प्रसिद्ध रूसी लेखक एंतोन चेखोव एवं निर्देशक नरेशपाल सिंह चौहान है। इस नाटक में नरेशपाल सिंह, जगन्नाथ तेली, अरूंधति कलिता, मनस्विनी, आद्यवीर, सूरज प्रताप सिंह, इंद्रजीत सिंह, कुलदीप सिंह, भूमि आदि ने भाग लिया।  
रंगमंच प्रेमियों ने केन्द्र की प्रशंसा की और ऐसे आयोजन करने के लिए धन्यवाद किया। अंत में सभी कलाकारों का सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में केन्द्र के उप निदेशक (कार्यक्रम) पवन अमरावत, सी.एल. सालवी सहित शहर के कई गणमान्य अतिथि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन सिद्धांत भटनागर ने किया।

oplus_0


नाटक की कहानी –
यह नाटक अमीर परिवारों की अन्य अमीर परिवारों के साथ संबंध बनाने की प्रवृत्ति के बारे में है, ताकि आर्थिक दृष्टि से विवाहों को प्रोत्साहित करके अपनी संपत्ति का विस्तार किया जा सके। यह नाटक संवाद आधारित एक्शन और परिस्थितिजन्य हास्य है। यह नाटक एक युवक से शुरू होता है जो अपने पड़ोसी की बेटी के सामने शादी का प्रस्ताव रखता है। लड़की और लड़के के बीच गरमागरम बहस हो जाती है। फिर लड़की का पिता चर्चा में शामिल हो जाता है, जिससे मामला और बिगड़ जाता है। यह निर्णय लेने के बाद, वे इस बात पर बहस करते हैं कि किसका कुत्ता बेहतर है। प्रस्ताव का निष्कर्ष यह है कि यह दर्शाता है कि कैसे अमीर परिवारों का लालच उनके विवादों के बावजूद उनकी संपत्ति बढ़ाने के इरादे से उनके बच्चों को अमीर परिवारों से शादी करने के लिए मजबूर करता है। तीन लोगों का जीवन धन को लेकर सुलझने वाले विवाद के इर्द-गिर्द घूमता है।

Related Posts

ट्रैफिक जाम से जूझता उदयपुर, पर्यटन पर गहराता संकट

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। उदयपुर शहर में लगातार बढ़ती ट्रैफिक समस्या अब विकराल रूप लेती जा रही है। त्योहारों, विवाह समारोहों और पर्यटन के पीक सीजन में लगभग पूरा…

उदयपुर मार्बल एसोसिएशन के अध्यक्ष गजेंद्र सामर ने किया बजट का स्वागत

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)।  उदयपुर मार्बल एसोसिएशन के अध्यक्ष गजेंद्र सामर ने बजट को लेकर कहा ये बजट राजस्थान के आर्थिक एवं औद्योगिक विकास के सृजन का बजट है।…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 300 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 190 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 152 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 137 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 188 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 380 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व