पिम्स में 250 नव आगन्तुक एम.बी.बी.एस. विद्यार्थियों का स्वागत एवं वाइट कोट सेरेमनी

उदयपुर। पेसिफिक इंस्टियूट ऑफ मेडिकल साइंसेस, उमरड़ा, उदयपुर में नये एम.बी.बी.एस. विद्यार्थी 2025 का प्रेरण कार्यक्रम और वाइट कोट समारोह का आयोजन सफलतापूर्वक किया गया। पेसिफिक इंस्टियूट ऑफ मेडिकल साइंसेस में गत वर्ष 200 एम.बी.बी.एस. विद्यार्थी प्रवेश हुए थे। इस वर्ष एन.एम.सी. द्वारा एम.बी.बी.एस. में 250 सीटे दी गयी है। यह संस्थान के लिये गर्व का विषय है। संस्थान में उपलब्ध बढि़या इंफ्रास्ट्रक्चर एवं स्टाफ के कारण इस वर्ष स्नातकोत्तर (एम.डी./एम.एस.) विषयों मे भी सीटों की अभीवृद्धि दी गयी है। विगत वर्ष एन.एम.सी. ने 158 पी.जी. विद्यार्थियों की अनुमति प्रदान की गई थी। इस वर्ष 220 पी.जी. विद्यार्थियों के लिये एन.एम.सी. ने सहमति पत्र प्रदान की है।
समारोह में 250 नये एम.बी.बी.एस. विद्यार्थियों का स्वागत किया गया। संस्था के चेयरमैन आशीष अग्रवाल, श्रीमती शीतल अग्रवाल एवं नमन अग्रवाल ने विद्यार्थियों के उज्जल भविष्य के लिये शुभकामनाऐं व्यक्त की। कुलपति डा. प्रशांत नाहर ने विद्यार्थियों को वाइट कोट के महत्व के बारे मे समझाया। कालेज के प्रधानाचार्य डा. सुरेश गोयल ने हिप्पोक्रेटिक ओथ की शपथ दिलाई कि वे पूरी निष्ठा, समर्पण मेहनत से रोगियों की देखभाल बिना किसी भेदभाव के करेगें, चिकित्सा के समय प्राप्त रोगी से संबधित समस्त जानकारी गोपनीय रखेगें, सभी विद्यार्थियों ने शपथ पूर्वक प्रण किया कि वे आजीवन समस्त नवीन अनुसंधान के अनुसार रोगियों की सेवा प्रदान करेंगे। रोगियों को कभी ऐसी दवा/चिकित्सा उपलब्ध नही करवायेगें, जो उनको किसी प्रकार का नुकसान पहुंचा सकें। उन्हें यह भी शपथ दिलाई गयी, कि आवश्यक होने पर अन्य विशेषज्ञ चिकित्सकों से भी परामर्श लेगें। कार्यक्रम में रजिस्ट्रार डा. देवेन्द्र जैन, मेडिकल डायरेक्टर डा. कमलेश शेखावत, अधीक्षक डा. सरीता कांत, सीनियर प्रोफेसर डा. पी.एस. भटनागर और डा. चंदा माथुर एवं अन्य विभागाध्यक्ष और सहायक अध्यापक उपस्थित रहे। फिजीयोलौजी की प्रोफेसर डा. श्रीनिधि ने अतिथियों का स्वागत किया। फोरेसिक मेडिसिन के विभागाध्यक्ष डा. प्रणव कुमार ने धन्यवाद दिया। संचालन अकादामिक टीम एवं एम.बी.बी.एस. के छात्र – छात्राओं द्वारा किया गया।

Related Posts

ट्रैफिक जाम से जूझता उदयपुर, पर्यटन पर गहराता संकट

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। उदयपुर शहर में लगातार बढ़ती ट्रैफिक समस्या अब विकराल रूप लेती जा रही है। त्योहारों, विवाह समारोहों और पर्यटन के पीक सीजन में लगभग पूरा…

उदयपुर मार्बल एसोसिएशन के अध्यक्ष गजेंद्र सामर ने किया बजट का स्वागत

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)।  उदयपुर मार्बल एसोसिएशन के अध्यक्ष गजेंद्र सामर ने बजट को लेकर कहा ये बजट राजस्थान के आर्थिक एवं औद्योगिक विकास के सृजन का बजट है।…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 81 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 39 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 33 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 27 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 62 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 182 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व