1 लाख नौकरियों पर विधायक फूलसिंह मीणा बोल ऐतिहासिक कदम



उदयपुर, (अमोलक न्यूज amolak news)।  राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा प्रदेश में एक लाख सरकारी पदों की भर्ती का वार्षिक कैलेंडर जारी किए जाने का स्वागत करते हुए कहा कि उदयपुर ग्रामीण विधायक फुलसिंह मीणा ने कहा कि भजनलाल शर्मा सरकार का यह भविष्य-निर्माणकारी निर्णय राजस्थान के युवाओं के लिए नई उम्मीद, विश्वास और ऊर्जा का संचार करने वाला है।

विधायक फुलसिंह मीणा ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की सरकार ने पारदर्शिता, समयबद्धता और ईमानदारी के साथ युवाओं के भविष्य को संवारने का जो संकल्प लिया है, वह भर्ती कैलेंडर के माध्यम से धरातल पर उतरता गया रहा है। अब युवाओं को यह स्पष्ट रूप से पता रहेगा कि किस माह कौन-सी भर्ती निकलेगी, फॉर्म कब भरे जाएंगे, परीक्षा कब होगी, परिणाम कब आएंगे और नियुक्ति पत्र कब मिलेंगे। यह व्यवस्था में भरोसा पैदा करने वाली है। विधायक मीणा ने कहा कि बजट पूर्व संवाद के माध्यम से युवाओं से सीधा संवाद कर उनकी अपेक्षाओं को सुनना यह प्रमाणित करता है कि भजनलाल शर्मा सरकार वास्तव में युवा-केंद्रित शासन मॉडल पर कार्य कर रही है।

सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक प्रमोद सामर ने कहा कि पिछले दो वर्षों में 300 से अधिक परीक्षाएं हुईं और एक भी पेपर लीक नहीं हुआ, यह राजस्थान के लिए गर्व का विषय है। पिछली सरकारों के कार्यकाल में हुए पेपर लीक जैसे काले अध्याय से प्रदेश को मुक्त कर युवाओं को न्याय दिलाने का कार्य वर्तमान सरकार ने किया है। प्रमोद सामर ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में अब तक एक लाख से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां दी जा चुकी हैं तथा 1.43 लाख से अधिक पदों पर भर्तियां प्रक्रियाधीन हैं। साथ ही राजस्थान युवा नीति-2026 एवं रोजगार नीति-2026 के माध्यम से मार्च 2029 तक 15 लाख रोजगार अवसर सृजित करने का लक्ष्य तथा मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के तहत एक लाख युवाओं को ब्याज मुक्त ऋण देकर आत्मनिर्भर बनाने की पहल सरकार की दूरदर्शी सोच को दर्शाती है। सामर ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा उठाए गए ये सभी कदम राजस्थान को “युवा-शक्ति सम्पन्न प्रदेश” बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होंगे।  

Related Posts

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। वाणिज्य एवं प्रबंधन अध्ययन महाविद्यालय, मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय में प्रथम प्रो. विजय श्रीमाली स्मृति व्याख्यान 2026 का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के…

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। उदयपुर जिले के बच्चों के लिए आयोजित होने जा रहा ‘जयपुर बाल महोत्सव’ प्रेरणा और नवाचार का विशेष मंच बनकर सामने आया है। इस महोत्सव…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 369 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 269 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 203 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 185 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 262 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 452 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व