माँ साध्वी बेटा मुनि , दस साल बाद हुआ मिलन

उदयपुर। उदयपुर शहर के इतिहास में मंगलवार को एक नया अध्याय लिखा गया, विगत आठ माह से शहर में आध्यात्मिक मूल्यों को पुनःप्रतिष्ठित करने प्रवास कर रहे युगप्रधान आचार्य महाश्रमण के आज्ञानुवर्ति शासनश्री मुनि सुरेश कुमार व साध्वी परमप्रभा का आध्यात्मिक मिलन हुआ।


उल्लेखनीय है मुनि सुरेश कुमार के सहवर्ती  मुनि संबोध कुमार व साध्वी परम प्रभा की सहवर्तिनि साध्वी विनीत प्रभा पुत्र और माँ है दोनो ने 25 वर्ष पूर्व आचार्य महाप्रज्ञ के कर कमलों से सरदारशहर के ताल मैदान में दीक्षा ग्रहण की थी। सन 2023 नवम्बर में दोनो  की दीक्षा रजत जयंती उत्सव होगा ,साध्वी वृंद ने 14 दिनो में 170  किलोमीटर विहार कर प्रातः10 बजे  भुवाणा स्थित देवेंद्र धाम पहुँचे तो दस वर्षों बाद माँ -बेटे के मिलन का साक्षी  बनने श्रावक समाज उमड़ पड़ा। इस अवसर पर मुनि सुरेश कुमार ने कहा गुरु की जिसके अनंत कृपा हो उसीके हिस्से में एसे पुण्यशाली अवसर आते है।

मुनि संबोध कुमार ने कहा 10 साल से माँ से मिलना एक अजीब एहसास है मेरा सौभाग्य है कि मुझे तपस्वीनी माँ मिली । माँ का अनहद उपकार है उन्हें किसी भी क़ीमत पर चुकाया नहि जा सकता। साध्वी परम प्रभा ने कहा की तेरापंथ  धर्मसंघ की विराटता का ये मिलन एक महान उदाहरण है। साध्वी प्रेक्षा प्रभा ने उदयपुर के लोगों की सेवाओं का उल्लेख करते हुए पुण्यशालियों को एसे संतों का प्रवास मिलता है। मातुश्री साध्वी विनीत प्रभा ने कहा माँ हूँ , साध्वी हूँ तो भी ममता की परीक्षा देते देते आज प्रतीक्षा की घड़ी ख़त्म हुई । साध्वी श्रेयश प्रभा भी उपस्थित थी। इस मोके तेरापंथ सभा अध्यक्ष अर्जुन खोखावत तेयूप अध्यक्ष अक्षय बड़ाला टी पी एफ अध्यक्ष हिमांशु राय नागौरी इन्दुबाला पोरवाल ने साध्वी के स्वागत व मिलन की प्रसनता व्यक्त की। मंच संचालन सभा मंत्री विनोद क़छारा व आभार एस पी मेहता ने किया।

Related Posts

500 के स्टाम्प पेपर का 715 वसूल रहे, यूसीसीआई की शिकायत

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। उदयपुर चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्री के अध्यक्ष मनीष गलूंडिया ने कलेक्टर (स्टाम्प), उदयपुर को पत्र लिखकर स्टाम्प पेपर की बिक्री में की जा रही…

Union Budget 2026 सीए पल्लवी नाहर-टैक्स कंप्लायंस को बढ़ावा देने का स्पष्ट संकेत

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। उदयपुर के CA पल्लवी नाहर ने कहा कि केंद्रीय बजट 2026 में फ्यूचर एंड ऑप्शंस ट्रेडिंग पर लगने वाला सिक्योरिटीज ट्रांजैक्शन टैक्स (STT) बढ़ा दिया गया…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 225 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 143 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 109 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 88 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 143 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 329 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व