भारतीय जनता युवा मोर्चा ने पास के राजनीतिक प्रस्ताव

उदयपुर। भाजयुमो Bjym उदयपुर देहात के प्रशिक्षण शिविर में राजनीतिक प्रस्ताव पास किए गए। भाजयुमो उदयपुर देहात जिलाध्यक्ष ललित सिंह सिसोदिया में बताया कि प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन राजनीतिक प्रस्ताव को पास एवम सत्रो का आयोजन किया गया।

राजनीतिक प्रस्ताव के प्रथम जनजाति आदिवासी महिला राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के के निर्वाचन पर आभार जताया गया ,तथा राज्य सरकार द्वारा भर्ती परीक्षाओं में घोटालों के विरोध में राजनीतिक प्रस्ताव पास किया गया।

प्रथम सत्र के मुख्य वक्ता भाजयुमो जिला प्रभारी भरतभानु सिंह देवड़ा एवम सत्र अध्यक्षता भाजयुमो जिलाध्यक्ष ललित सिंह सिसोदिया ने की ,सत्र के मुख्य वक्त भरतभानु सिंह देवड़ा ने युवा मोर्चा की मजबूती के बारे में बताया तथा युवा मोर्चा को हरावल दस्ते बताते हुवे बूथ मजबूत करने में सक्रियता को निभाने के निर्देश दिए सत्र अध्यक्ष ललित सिंह सिसोदिया ने युवा मोर्चा के कार्यों को विस्तार पूर्वक सत्र में बताया।

द्वितीय सत्र के मुख्य वक्ता भाजपा ST मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चुन्नीलाल गरासिया व सत्र के अध्यक्षता मावली पंचायत समिति के नेता प्रतिपक्ष जीवन सिंह राव ने की ,मुख्य वक्ता चुन्नीलाल गरासिया ने कार्यकर्ता निर्माण में आचार विचार व व्यवहार में बढ़ोतरी करने के बारे में बताया तथा युवा मोर्चा के संगठन में भूमिका के बारे में बताया।

तीसरे सत्र में मुख्य वक्ता प्रदेश महामंत्री सुशील कटारा व सत्र अध्यक्षता उपजिला प्रमुख पुष्कर तेली ने की ,इस दौरान मुख्य वक्ता सुशील कटारा ने कार्यकर्ताओं को युवा मोर्चा में मजबूती से काम करने के निर्देश दिए, युवाओं को अधिक से अधिक संगठन से जोड़ने के निर्देश दिए तथा संगठन की राष्ट्रवादी सोच को आगे बढ़ाने के लिए कार्य करने को कहा।

इस दौरान भाजपा प्रदेश महामंत्री सुशील कटारा, भाजपा देहात जिलाध्यक्ष चंद्रगुप्त सिंह चौहान, गोगुन्दा विधायक प्रताप भील जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चुन्नीलाल गरासिया,उपजिला प्रमुख पुष्कर तेली,वल्लभनगर विधानसभा प्रभारी हिम्मत सिंह झाला, भाजयुमो देहात जिलाध्यक्ष ललित सिंह सिसोदिया , मावली पूर्व विधायक दलीचंद डांगी ,भाजयुमो जिला प्रभारी भरतभानु सिंह देवड़ा, मावली पंचायत समिति नेता प्रतिपक्ष जीवन सिंह राव, भाजपा जिलाउपाध्यक्ष गणपत सोनी, नगरपालिका उपाध्यक्ष नितिन सेठिया ,फतहनगर मण्डल अध्यक्ष राधेश्याम बाग्ला भाजयुमो जिला महामंत्री जितेंद्र सिंह शक्तावत, यशवंत पुरोहित मौजूद रहे।

Related Posts

उदयपुर के सुखलाल साहू कांग्रेस कमेटी के ओबीसी विभाग में प्रदेश सचिव

उदयपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के ओबीसी विभाग अध्यक्ष डाॅक्टर अनिल जयहिंद ने राजस्थान प्रदेश कांग्रेस ओबीसी विभाग मे सुखलाल साहू को प्रदेश सचिव नियुक्त किया है।कांग्रेस सोशल मीडिया की…

विंडहैम ग्रैंड ने उदयपुर में खोला पूर्णतया प्योर वेज लेकसाइड रिसॉर्ट

उदयपुर। विंडहैम होटल्स एंड रिसॉर्ट्स ने बहुप्रतीक्षित विंडहैम ग्रैंड उदयपुर ने शिल्पग्राम एवं फतहसागर झील के समीप लेकसाईड रिसोर्ट खोला, जो राजस्थान के हृदय में एक शानदार नए आइकॉनिक लैंडमार्क…

You Missed

उदयपुर का पासपोर्ट केंद्र का अपग्रेडेशन होगा, जाने 9 साल में कितने पासपोर्ट बने

  • December 6, 2025
  • 2 views
उदयपुर का पासपोर्ट केंद्र का अपग्रेडेशन होगा, जाने 9 साल में कितने पासपोर्ट बने

बेदला खुर्द में बीएलओ का किया सम्मान

  • December 6, 2025
  • 2 views
बेदला खुर्द में बीएलओ का किया सम्मान

उदयपुर के सुखलाल साहू कांग्रेस कमेटी के ओबीसी विभाग में प्रदेश सचिव

  • December 6, 2025
  • 3 views
उदयपुर के सुखलाल साहू कांग्रेस कमेटी के ओबीसी विभाग में प्रदेश सचिव

हिंदू विजय दिवस की पूर्व संध्या पर पूजन एवं संकल्प

  • December 5, 2025
  • 5 views
हिंदू विजय दिवस की पूर्व संध्या पर पूजन एवं संकल्प

शैली जैन को पीएचडी

  • December 5, 2025
  • 6 views
शैली जैन को पीएचडी

विंडहैम ग्रैंड ने उदयपुर में खोला पूर्णतया प्योर वेज लेकसाइड रिसॉर्ट

  • December 5, 2025
  • 7 views
विंडहैम ग्रैंड ने उदयपुर में खोला पूर्णतया प्योर वेज लेकसाइड रिसॉर्ट