राजस्थानी संस्कृति से सराबोर हुए विदेशी मेहमान

उदयपुर। झीलों की नगरी उदयपुर में पर्यटन विभाग एवं जिला प्रशासन के साझे में आयोजित तीन दिवसीय महोत्सव mewar festival के दूसरे दिन गणगौर घाट पर सांस्कृतिक संध्या व विदेशी युगल की राजस्थानी वेशभूषा प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।

विदेशी युगल की राजस्थानी वेशभूषा प्रतियोगिता में पर्यटकों ने भाग लिया और रंग बिरंगी आकर्षक वेशभूषा में उपस्थित होकर आयोजन में मौजूद दर्शकों को रोमांचित किया। वहीं सांस्कृतिक संध्या के दौरान झील किनारे लोक कलाकारों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी को मंत्रमुग्ध किया और तालियां बटौरी। इसमें जैसलमेर के प्रसिद्ध लंगा मांगणियार एवं सहरिया समेत अन्य कलाकारों द्वारा प्रस्तुत की गई सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने शाम को यादगार बना दिया। कार्यक्रम का संचालन ऋचा पानेरी और सवी मालू ने किया।


आयोजन में इस वर्ष अभिनव पहल के तहत विशेष योग्यजन एवं आर्थिक रूप से अशक्त विशिष्ट प्रतिभा रखने वाले बच्चों को भी मंच प्रदान किया गया तथा इसके तहत प्रस्तुति देने वाले बालक- बालिकाओं को पर्यटन व्यवसाय से जुड़े संस्थानों द्वारा प्रायोजित पुरस्कार प्रदान किये गए। इसमें मुकुल जोशी ( गायक ) को ट्रैवल ट्रेड एसोसिएशन की तरफ से गिफ्ट हैम्पर, तीन बालिकाओं विसना कुमारी, टेमी कुमारी, टीपू कुमारी (नृत्य) को दक्षिण राजस्थान होटल संस्थान की ओर से गिफ्ट हैम्पर, नितेश लौहार (स्केच वर्क) को यूनाइटेड होटलियर्स ऑफ उदयपुर की तरफ से गिफ्ट हैम्पर, शनि धानुक (स्केच वर्क) को होटल एसोसिएशन की तरफ से गिफ्ट हैम्पर प्रदान किया गया।

अव्वल रही राजमाली समाज की गणगौर
मेवाड़ महोत्सव के दौरान घंटाघर से गणगौर घाट तक निकली विभिन्न समाज की ओर से गणगौर सवारी में प्रथम स्थान राजमाली समाज की गणगौर ने प्राप्त किया, जिन्हें पुरस्कार के रूप में 50 हज़ार की राशि प्रदान की गई। द्वितीय स्थान पर रहे काहर भोई समाज को 25 हजार तथा तीसरे स्थान पर मारू कुमावत समाज की गणगौर को 15 रुपये का पुरस्कार प्रदान किया गया।

विदेशियों की राजस्थानी वेशभूषा प्रतियोगिता के परिणाम

तीन दिवसीय मेवाड़ महोत्सव के दूसरे दिन मंगलवार को गणगौर घाट पर आयोजित विदेशी युगल की राजस्थानी वेशभूषा प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर न्यूजीलैंड के जोनाथन स्पर्क एवं उनकी पत्नी यास्मीन क्लार्क रहे। जिम्बाब्वे के बेन काइज़ एवं उनकी माँ जेनिफर द्वितीय तथा  ग्रीस की मिस सोना तृतीय स्थान पर रहे। सैन फ्रैंसिस्को के पाको और उनकी पत्नी रोजा को,नीदरलैंड के विलियम बे और उनकी पत्नी मेफिकी, इटली के सरिगो और उनकी पत्नी जैकलीन को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। विजेताओं को होटल व्यवसाय से जुड़े संस्थानों द्वारा प्रायोजित पुरस्कार प्रदान किये गए।

Related Posts

ट्रैफिक जाम से जूझता उदयपुर, पर्यटन पर गहराता संकट

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। उदयपुर शहर में लगातार बढ़ती ट्रैफिक समस्या अब विकराल रूप लेती जा रही है। त्योहारों, विवाह समारोहों और पर्यटन के पीक सीजन में लगभग पूरा…

उदयपुर मार्बल एसोसिएशन के अध्यक्ष गजेंद्र सामर ने किया बजट का स्वागत

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)।  उदयपुर मार्बल एसोसिएशन के अध्यक्ष गजेंद्र सामर ने बजट को लेकर कहा ये बजट राजस्थान के आर्थिक एवं औद्योगिक विकास के सृजन का बजट है।…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 88 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 42 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 33 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 29 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 71 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 198 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व