महानरेगा में जो भ्रष्टाचार था वह वीबी जी रामजी से खत्म होगा : सांसद मन्नालाल रावत

उदयपुर Amolak news । सांसद डॉ मन्नालाल रावत ने कहा कि महानरेगा में जो भ्रष्टाचार था वह अब खत्म होगा और पारदर्शिता के साथ विकास कार्य होंगे। भुगतान में जो देरी होती थी वह नहीं होगी और स्थायी विकास कार्य होंगे जो ग्रामीणों को दिखाई देंगे। ऐसा नहीं होगा कि केवल धूल इधर-उधर फैंकते रहे।
सांसद डॉ रावत शुक्रवार को वाकल क्षेत्र के गोगुन्दा सायरा एवं नान्देशमा मंडल व पडावली सहित अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में वीबी जी रामजी योजना के बारे में ग्रामीणों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस योजना को लेकर जो भ्रम फैला रही है वह सब गलत है। उन्होंने जन सभा के माध्यम से मजदूरी गारंटी योजना के प्रावधानों को बताया। कहा कि इस योजना से जल जंगल जमींन का विकास होगा। 125 दिन रोजगार मिलेगा, 15 दिन में भुगतान होगा, भ्रष्टाचार समाप्त होगा, गांव स्तर पर कार्य तय होंगे। कांग्रेस का भर्ष्टाचार खत्म होगा। मज़दूरों का पूरा दाम उनके खाते में जाएगा।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष दीपक शर्मा, गोगुंदा के पूर्व प्रधान जिला सह सयोजक पप्पू राणा भील, नारसिंह देवड़ा, पूर्व जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह राव, गोगुन्दा मण्डल अध्य्क्ष निखिल कोठारी, नानदेशमा मण्डल अध्य्यक्ष नवल सिंह, सायरा मंडल अध्यक्ष करण जोशी, महामंत्री बाबू सिंह खरवड़, भेरू सिंह, सरपंच तोला राम, पुष्कर गमेती, कालूलाल, मनोहरलाल, साजूराम, सुमेरसिंह, ओम सिंह, जालमचंद, नकाराम, विजयसिंह, रणजीतसिंह व गणेश तेली, मंडल के उपाध्यक्ष देवी लाल मेघवाल, भैरू सिंह राव, रमेश पालीवाल, युवा मोर्चा के अध्यक्ष पूना शंकर जोशी, एसटी मोर्चा के मंडल अध्यक्ष मनोहर लाल गमेती, एसी मोर्चा के मंडल अध्यक्ष पूना शंकर,  नाथू सिंह कडेशा, भंवर सिंह परमार, मुरलीधर पालीवाल, अंबालाल नागदा, मीडिया प्रभारी मनीष जोशी, चेलाराम गरासिया, कालूराम वार्ड पंच मोहनलाल नागदा, बसंती मेघवाल, राधेश्याम आमेटा, प्यार चंद नागदा, डुले सिंह तथा युवा एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता आदि उपस्थित रहे।

Related Posts

ट्रैफिक जाम से जूझता उदयपुर, पर्यटन पर गहराता संकट

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। उदयपुर शहर में लगातार बढ़ती ट्रैफिक समस्या अब विकराल रूप लेती जा रही है। त्योहारों, विवाह समारोहों और पर्यटन के पीक सीजन में लगभग पूरा…

उदयपुर मार्बल एसोसिएशन के अध्यक्ष गजेंद्र सामर ने किया बजट का स्वागत

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)।  उदयपुर मार्बल एसोसिएशन के अध्यक्ष गजेंद्र सामर ने बजट को लेकर कहा ये बजट राजस्थान के आर्थिक एवं औद्योगिक विकास के सृजन का बजट है।…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 305 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 196 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 156 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 141 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 193 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 383 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व