राहुल गांधी के टवीट के बाद गहलोत ने गेंदबाज भरत सिंह का किया उत्साहवर्धन, मिलेगा क्रिकेट एकेडमी में मिलेगा प्रशिक्षण

जयपुर। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने राजसमंद जिले के गांव मोजावतों का गुड़ा निवासी और प्रतिभाशाली युवा तेज गेंदबाज भरत सिंह खरवड़ का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने मुख्यमंत्री निवास पर प्रदेश के उभरते हुए गेंदबाज और उनके परिजनों से मुलाकात करते हुए वर्तमान प्रशिक्षण की जानकारी ली।

उन्होंने कहा कि सवाई मानसिंह स्टेडियम में संचालित क्रिकेट एकेडमी में विशेषज्ञ प्रशिक्षकों से प्रशिक्षण दिलाकर हुनर को निखारा जाएगा। प्रशिक्षण के साथ रहने-खाने सहित सभी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएगी। मुख्यमंत्री निवास पर मुलाकात के अवसर पर राजस्थान क्रिकेट एकेडमी (आरसीए) के अध्यक्ष श्री वैभव गहलोत, गेंदबाज के पिता श्री कालू सिंह, मामा श्री गणेश कड़ेचा और पीटीआई श्री लक्ष्मण गुर्जर उपस्थित रहे। गौरतलब है कि प्रतिभावान गेंदबाज भरत सिंह के वीडियो को सांसद श्री राहुल गांधी ने रिट्वीट कर प्रोत्साहित किया था। आरसीए के मुख्य संरक्षक डॉ. सी.पी. जोशी व आरसीए अध्यक्ष श्री वैभव गहलोत ने भी गेंदबाज का उत्साहवर्धन किया।

Related Posts

ट्रैफिक जाम से जूझता उदयपुर, पर्यटन पर गहराता संकट

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। उदयपुर शहर में लगातार बढ़ती ट्रैफिक समस्या अब विकराल रूप लेती जा रही है। त्योहारों, विवाह समारोहों और पर्यटन के पीक सीजन में लगभग पूरा…

उदयपुर मार्बल एसोसिएशन के अध्यक्ष गजेंद्र सामर ने किया बजट का स्वागत

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)।  उदयपुर मार्बल एसोसिएशन के अध्यक्ष गजेंद्र सामर ने बजट को लेकर कहा ये बजट राजस्थान के आर्थिक एवं औद्योगिक विकास के सृजन का बजट है।…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 285 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 177 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 144 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 123 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 176 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 363 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व