राजस्थान का कश्मीर आतंकवाद की भेंट चढ़ा : वसुंधरा राजे

उदयपुर। केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह की उदयपुर सभा में राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने भी संबोधित किया।
राजे ने कहा कि उदयपुर राजस्थान का कश्मीर है जिसकी पहचान शांति, सद्भावा, प्राकृतिक सुंदरता और स्वच्छता है। आपने कश्मीर में आतंकवाद ख़त्म कर वहाँ तो शांति का नया कश्मीर बना दिया पर राजस्थान का कश्मीर कहा जाने वाला उदयपुर अशोक गहलोत के नेतृत्व में आतंकवाद की भेंट चढ़ा हुआ है। यहां ठीक एक साल पहले 28 जून 2022 को कन्हैया लाल की हत्या की गई थी जिसकी सनसनी से पूरा राजस्थान कांप उठा था। इंसानियत को तार-तार करने वाले इस मामले में भी मुख्यमंत्री गहलोत वोट पॉलिटिक्स कर रहें हैं।

उदयपुर सभा में पूर्व सीएम वसुन्धरा राजे


राजे ने कहा कि राजस्थान की क़ानून और व्यवस्था गहलोत सरकार की है, क्या उनको पता नहीं कि उदयपुर में बिहार,बंगाल और उत्तर प्रदेश से कट्टरपंथी आकर धार्मिक कट्टरता फैला रहें है।
राजे बोली की मोदी सरकार ने 9 वर्षों में वो कर दिखाया जो ग़ैर भाजपा की 9 सरकारें नहीं कर पाई। एक वो वक्त था जब अमेरिका भारत को तवज्जो नहीं देता था, आज वही अमेरिका मोदी जी के स्वागत में एक पाँव पर खड़ा है। मोदी ने 9 सालों में देश से गऱीबी हटाई है।आज जो सुविधा अमीर को है, वही सुविधा गरीब को है।

उदयपुर सभा में जनता

गुलाब कटारिया की कमी मेवाड़ में
राजे ने कहा कि उदयपुर में संभवत: संगठन की यह पहली सभा होगी जिसमें गुलाब चंद कटारिया नहीं है। हम सब आज यहां उनकी कमी महसूस कर रहें हैं। उनका जोशीला भाषण जो नहीं सुन पाए। उन्होंने माननीय राज्यपाल जैसे गौरवशाली पद पर पहुँच कर मेवाड़ का मान बढ़ाया है। आज भाजपा का जो संगठन मेवाड़ में खड़ा है, उसमें गुलाबजी की भूमिका महत्वपूर्ण है।

अमित शाह ने कहा वसुन्धरा ने राजस्थान में विकास की नई राह बनाई
सभा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि वसुन्धरा ने राजस्थान में विकास की नई राह बनाई। जयपुर में हुए बम ब्लास्ट को लेकर कहा कि उस वक्त मैं गुजरात में गृह मंत्री था और यहां वसुन्धरा मुख्यमंत्री थी। जिन्होंने सबको पकड़ कर जेल में डाला। सब को सजा हुई लेकिन इनके एडवोकेट जनरल को पैरवी करने की फुर्सत ही नहीं, इसलिए सारे दहशतगर्द छूट गए।

Related Posts

ट्रैफिक जाम से जूझता उदयपुर, पर्यटन पर गहराता संकट

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। उदयपुर शहर में लगातार बढ़ती ट्रैफिक समस्या अब विकराल रूप लेती जा रही है। त्योहारों, विवाह समारोहों और पर्यटन के पीक सीजन में लगभग पूरा…

उदयपुर मार्बल एसोसिएशन के अध्यक्ष गजेंद्र सामर ने किया बजट का स्वागत

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)।  उदयपुर मार्बल एसोसिएशन के अध्यक्ष गजेंद्र सामर ने बजट को लेकर कहा ये बजट राजस्थान के आर्थिक एवं औद्योगिक विकास के सृजन का बजट है।…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 88 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 42 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 33 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 29 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 71 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 198 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व