महिला समृद्धि अर्बन कोऑपरेटिव बैंक हिरणमगरी ब्रांच ने मनाया स्थापना दिवस

उदयपुर। दी उदयपुर महिला समृद्धि अर्बन को ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड की हिरण मगरी शाखा का स्थापना दिवस ग्राहकों के साथ धूमधाम से मनाया गया। बैंक अध्यक्षा विद्या किरण अग्रवाल ने बताया कि हिरण मगरी शाखा ने 7 साल के अपने सफर में 1089 लाख। रुपए की जमा एकत्र कर  839 लाख का ऋण वितरण किया है।

बैंक की पूर्व अध्यक्षा डॉ किरण जैन ने कहा कि ग्राहकों के बैंक शाखा से सुदृढ़ संबंध है जिससे यह शाखा  निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर है। शाखा प्रबंधक श्रीमती ज्योति वर्डिया ने बताया कि इस अवसर पर साल भर खातों में अच्छे लेनदेन करने वाले उत्तम ग्राहकों को बैंक अध्यक्ष एवं संचालक मंडल द्वारा सम्मानित किया गया। जिनमें मेसर्स अलंकार पैलेस, सुनील जैन एवं खुशी सोनी को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। 

बैंक के मुख्य कार्यकारी श्री विनोद चपलोत ने बैंक स्टाफ को अच्छे कार्यों एवं सेवाएं प्रदान करने के लिए साधुवाद दिया एवं ग्राहकों के सुझावों के अनुरूप कार्य करने को कहा। इस अवसर पर बैंक की पूर्व अध्यक्ष एवं भाजपा जिला महामंत्री डॉ किरण जैन अध्यक्षा श्रीमती विद्या किरण अग्रवाल निदेशक श्रीमती चंद्रकला बोलियां श्रीमती सुनीता माण्डावत श्रीमती रश्मि पगारिया मुख्य कार्यकारी श्री विनोद चपलोत, बैंक कर्मी श्रीमती खुशबू जैन, श्रीमती शिवानी अरोड़ा एवं ग्राहक गण उपस्थित थे।

Related Posts

उदयपुर में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने किया प्रोसेसिंग इंक्यूबेशन का उदघाटन

उदयपुर (अमोलक न्यूज़ Andolan News)। उदयपुर के बलीचा मंडी स्थित फल मंडी में राज्य का पहला जामुन, सीताफल और आंवला फ्रूट प्रोसेसिंग इंक्यूबेशन सेंटर शुरू किया गया। यह प्रोसेसिंग इंक्यूबेशन…

यूको बैंक भूपालपुरा ब्रांच का स्थापना दिवस मनाया

उदयपुर (अमोलक न्यूज)।  यूको बैंक भूपालपुरा ब्रांच में मंगलवार को 84वा स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया । बैंक के सम्माननीय खाताधारक मुकेश जैन ने केक काटाऔर सभी को  84वें  स्थापना…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 363 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 265 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 200 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 181 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 253 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 447 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व